Trending News

---Advertisement---

घुंचापाली के जंगल में जुआ, 12 लोग गिरफ्तार, 4 फरार, नगद समेत 20 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

On: July 14, 2026
बागबाहरा जुआ
---Advertisement---

महासमुंद. घुंचापाली के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम समेत 20 लाख रुपए से ज्यादा का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बागबाहरा थाने में जुआ एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

बागबाहरा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम घुंचापाली चंडी मंदिर के पीछे जंगल में जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छापा मारा। जहां से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, वहीं चार लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम राम लाल पिता सोभू राम निषाद (42 वर्ष) जामगांव थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, रमाकांत पिता राजेश कुमार शुक्ला (36 वर्ष) वार्ड नं 10 ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद, कादिर खान पिता याकूब खान (38 वर्ष) कोमाखान जिला महासमुंद, विनय सिं‍ह पिता जगनारायण सिंह राजपूत (41 वर्ष) जोगीडीपा थाना पटेवा जिला महासमुंद, शंभू लाल यादव पिता भुखन यादव (50 वर्ष) मधुबन थाना पटेवा जिला महासमुंद, केशव देवांगन पिता ऋषि देवांगन (37 वर्ष) जोगीडीपा थाना पटेवा जिला महासमुंद, प्रेम लाल पटेल पिता माखन लाल पटेल (45 वर्ष) वार्ड नं 06 पटेवा थाना पटेवा जिला महासमुंद, खेम राज जैन उर्फ राजू जैन पिता तेजमल जैन (37 वर्ष) कोमाखान थाना कोमाखान जिला महासमुंद, यशवंत साहू पिता खेमा राम साहू (40 वर्ष) घुंचापाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, सतीश कुमार चंद्राकर पिता खेमा राम चंद्राकर (55 वर्ष) वार्ड नं 12 तेंदूलोथा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, किशन कोसरिया पिता राजेंद्र कोसरिया (35 वर्ष) वार्ड नं 15 झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद, ललित कुमार निषाद पिता समारोह राम निषाद वार्ड नं 05 ग्राम सिंघनपुर थाना पटेवा जिला महासमुंद होना बताया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे नगदी रकम 3,60,100 रुपए, 05 नग बाइक कुल कीमत 2,20,000, 2 नग कार कीमत 12,90,000 रुपए, 14 नग मोबाईल फोन कुल कीमत 1,65,000 रुपए कुल कीमत 20,35,100 रुपए को बरामद किया।

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों को खेमराज जैन उर्फ राजू जैन कोमाखान ने जुआ खेलने के लिए बुलाया था। साथ ही बताया कि पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे योगेश साहू जुनवानी, सदानंद चंद्राकर भालूचुंआ, हरदेव चंद्राकर घुंचापाली, ललित पटेल दलदली चौकी बया जिला बलौदाबाजार फरार हो गए। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Non-GMO Popcorn Maize Hybrid Seed

भारत ने रचा कृषि क्षेत्र में नया इतिहास, देश का पहला Non-GMO Popcorn Maize Hybrid Seed जारी; 17,500 किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच