मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बाइक सवारों के पास से डेढ़ लाख का गांजा जब्त

On: September 14, 2025
Follow Us:
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. जनपद पंचायत कार्यालय बागबाहरा के पास पुलिस ने बाइक में सवार दो लोगों के कब्जे से डेढ़ रुपए कीमत का 10 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक काले रंग की पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10-ईबी-7966 में दो व्यक्ति ओडिशा से बागबाहरा की ओर अवैध रूप से गांजा लेकर आ रहे हैं। इसके बाद जनपद पंचायत कार्यालय के पास एनएच 353 मेन रोड बागबाहरा के पास पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी किया।

करीबन आधा-पौन घंटे के बाद मुखबीर के बताए हुलिए की बाइक में दो लोग सवार होकर आए। जिन्हें रोका गया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम शंभु दास पिता स्व. धरणीधर दास, (20 वर्ष) हाईस्कूल पारा टिटलागढ, थाना टिटलागढ, जिला बलांगीर (छ.ग.) एवं पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम दीपक दास मानिकपुरी पिता कीर्तन लाल मानिकपुरी, (25 वर्ष), भिलोनी, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का रहने वाले बताए।

जांच के दौरान दोनों संदेहियो के बीच में सीट के ऊपर सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ जैसा गांजा मिला, जिसे जब्त कर तौल कराया गया 10.100 किलोग्राम कीमत 1,50,000 रुपए का होना पाया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, बाइक कुल 2,00,500 रुपए सामान जब्त किया गया। मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version