महासमुंद. मशीनरी सामानों के बीच छिपाकर गांजा की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 करोड़ रुपए का करीबन 600 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा को ओडिशा के बौद्ध जिला से लेने के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में खपाने की योजना थी। मामले में आरोपी के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ओडिशा राज्य से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों में भी में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने की दिशा मे लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।
इसी दरमियान सूचना मिली की एक टाटा माजदा लाल कलर की गाड़ी क्रमांक एमएच-46 सीयू 6060 एक पुरूष मुरमुरी चौक से होते हुए वाहन में कंपनी का सामान के साथ अंदर गांजा रखकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जांच प्रारंभ की गई। उक्त वाहन के वहां पहुंचने पर उसे रोका गया। पूछताछ में वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख पिता स्व.अब्बास मियां साबू इमाम शेख (65 साल) कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला थाने (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया।
टाटा माजदा वाहन की जांच करने पर कंपनी के मशीनरी से संबंधित सामान के नीचे एवं पीछे छिपाकर 24 प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक में 25 किलो ग्राम कुल 600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। आरोपी ने उक्त गांजा को जिला बौद्ध ओडिशा से जिला ठाणे महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताया। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 3,00,00,000 रुपए, मोबाइल कीमत 5000 रुपए, नगदी रकम 10,000 रुपए, वाहन कीमत 12 लाख रुपए कुल 3,12,15000 रुपए को जब्त किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी), (ii), (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बोलेरो से साढ़े 16 लाख का गांजा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर व रिसीवर पर भी कार्रवाई
इधर बसना पुलिस ने पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से गांजा बरामद कर दो लोगों के अलावा मुख्य सप्लायर व रिसीवर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक ओआर 13 एच 4140 में दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखे, जिन्हें रोका गया। पूछताछ में संदेहियों ने अपने नाम डमरूधर डडसेना पिता दरसराम डडसेना 26 साल चंद्रमणिपुर थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा और धीरज कहार पिता पंकज कहार उम्र 30 साल बाबडा चौकी बरिहापडा थाना बोध जिला बौद्ध ओडिशा होना बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे 33.050 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 16,52,500 रुपए, बोलेरो वाहन कीमत 7,00,000 रुपए, तीन नग मोबाईल कीमत 15000 रुपए कुल 23,67,500 रुपए को बरामत कर आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी डमरूधर डडसेना और धीरज कहार से जब पूछताछ की गई तो इस काले कारोबार की परतें खुलती चली गईं। परिवहन करते पकड़े गए आरोपी धीरज कहार के द्वारा स्वयं गांजा उगाना और सप्लाई के लिए बरगढ़ निवासी गोपीनाथ यादव को गांजा देना बताया गया। इसके बाद बसना पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ओडिशा और जांजगीर में एक साथ छापेमारी की। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य डीलर गोपीनाथ यादव पिता रेवा साय यादव (38 वर्ष), निवासी- भैंसादरहा, थाना झारबंद, जिला बरगढ़(ओडिशा) और जांजगीर में गांजा मंगवाने वाले रिसीवर मनीष डहरे पिता मंगलू राम डहरे (47 वर्ष), निवासी- पुटपुरा, जांजगीर(छत्तीसगढ़) को भी गिरफ्तार किया है।
नरसैयापल्लम धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों का धान घोटाला, आरोपी प्रभारी गिरफ्तार









