---Advertisement---

साढ़े चार करोड़ का गांजा बरामद, केला परिवहन की आड़ में स्मगलिंग

On: April 18, 2026
गांजा परिवहन
---Advertisement---

महासमुंद. जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 09 क्विटल 12.760 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए और चार फर्जी नंबर प्लेट को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी दरमियान सूचना मिली कि एक आईशर प्रो 2059 वाहन क्रमांक एपी 39 टीटी 4556) ओडिशा राज्य की ओर से पलसापाली बैरियर की तरफ आ रहा है। नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम अब्दुल नईम पिता अब्दुल कलीम (42 वर्ष) निवासी मकान नं. 34, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, केजीएन कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड होना बताया। वहीं वाहन की सघन तलाशी लेने पर केला के बीच 29 बोरियों में छिपाकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए पाया गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 29 अलग-अलग बोरियों में भरा 912.760 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 4,56,38,000 रुपये, वाहन कीमत दस लाख रुपए, दो मोबाइल तथा 04 नग फर्जी नंबर प्लेट ओडी 02 डीजे 8517 (दो नग) एवं यूपी 93 सीटी 8365 (दो नग) को बरामद किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 बीएनएस के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। कर लिया गया है। थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now