ओडिशा के युवक से 75 हजार रुपए का गांजा जब्त

महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच 53 स्थित मुरमुरी चौक के पास एक व्यक्ति से 5 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया

Written by: Admin

Published on: June 8, 2024

महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच 53 स्थित मुरमुरी चौक के पास एक व्यक्ति से 5 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 7 जून को लगभग 12:10 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पीला रंग का फूल टी शर्ट एवं काला रंग का फूल पेंट पहना है जो अपने पास एक काला कलर के पिट्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर NH 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना के बाद उक्त स्थल पर जाकर घेराबंदी करते हुए उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। जिसमे खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुड्डू गडतिया पिता उस्ताद गडतिया (23 साल) निवासी वार्ड नंबर 01 बरगढ़ थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ ओडिशा बताया। आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा, कीमत 75000 रुपए, एक मोबाइल, कुल कीमत 76500 रुपए बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – CG News : महिला के पास से 4 लाख 27 हजार का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Previous

भगतदेवरी में दो पक्षों के बीच मारपीट, अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज

Next

Toyota की गाड़ियों की खूब डिमांड, वेट कर रहे रहे लोग, जानें कितनी है Waiting Period