GTA 6 के ट्रेलर ने मचाई धूम, You Tube पर मिले 90 मिलियन व्यूज, बना वर्ल्ड रिकार्ड, लॉन्च होने से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें

GTA 6: भारत सहित दुनियाभर में गेमर्स और गेम की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अगर आप भी मोबाइल गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपने ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ यानी GTA के बारे में

Written by: Admin

Published on: May 14, 2024

GTA 6: भारत सहित दुनियाभर में गेमर्स और गेम की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अगर आप भी मोबाइल गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपने ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ यानी GTA के बारे में जरूर सुना होगा। आइए जानते इसके नए वर्जन के बारे में।

यह एक कमाल का वीडियो गेम है, जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। गेम की डेवलपर कंपनी Rockstar Games ने करीब 11 साल पहले 17 सितंबर 2013 को GTA 5 गेम लॉन्च कर तहलका मचाया था। कंपनी अब अपने इस पुराने और पॉपुलर गेम का नया वर्ज़न यानी GTA 6 रिलीज़ करने वाली है। इस वक्त दुनिया में इस गेम का बेसब्री से किया जा रहा है। 

यूट्यूब पर GTA 6 का ट्रेलर लॉन्च

Rockstar Games ने हाल ही में GTA 6 का ट्रेलर जारी किया है, जिसने YouTube पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया दिया है। 24 घंटे के अंदर 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज इसके ट्रेलर को मिले और इसने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। इस गेम के ट्रेलर ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गेमिंग ट्रेलर का रिकॉर्ड बना दिया है। ताजा खबरों और लीक्स के अनुसार, लगता है कि यह इंतजार अब खत्म होने वाला है।

ट्रेलर में कुछ झल्कियां दिखाई गईं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेम कैसा हो सकता है। होगा। दो नए कैरेक्टर्स को दिखाया गया है, जिनके नाम लुईस और लैक्लेन है। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों भाई ही गेम के मुख्य कैरेक्टर्स होंगे। खबरों के अनुसार, गेम का मैप 3 बड़े आइलैंड में बंटा होगा। ट्रेलर में एक विशाल शहर का नजारा भी दिखाया गया है, जो फ्लोरिडा के मियामी शहर से प्रेरित लग रहा है। Rockstar Games ने पुष्टि की है कि GTA 6 को 2025 में PlayStation 5 (PS5) और Xbox Series X/S पर रिलीज किया जाएगा। पीसी यानी कंप्यूटर पर गेम खेलने वाले यूजर्स को इस गेम के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, जैसा कि GTA 5 के रिलीज के समय भी हुआ था।

यह भी पढ़ें – सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश है तो Samsung का ये मॉडल 10 हजार से कम मिलेगा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी के साथ शानदार फीचर्स

लीक्स एंड डिटेल्स

कंपनी की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस गेम को लेकर कई लीक्स और रूमर्स घूम रहे हैं। इन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम की कहानी साल 1970 या 1980 के दशक में आधारित हो सकती है। लेकिन यह कहा जा सकता है इस गेम का इंतजार लगातार फैंस की उत्सुकता को बढ़ा रहा है।

Previous

BMW ने इंडियन मार्केट में लॉन्च की 45 लाख रुपए की पावरफुल बाइक, जान लें इसके दमदार फीचर्स

Next

Online Gaming के दीवानों के लिए अनोखी खबर, Mario Kart 8 Deluxe को मिली खास कामयाबी