Guru Gochar 2025: गुरु साल 2025 में वृषभ सहित इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, सुख-समृद्धि, कारोबार, नौकरी के क्षेत्र में होगी प्रगति

Guru Gochar 2025 Jupiter Transit 2025: गुरु या बृहस्पति साल 2025 में कई बार राशइ परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को काफी अहम ग्रह माना गया है। गुरु विषम परिस्थितियों में ही अशुभ फल

Written by: Admin

Published on: January 24, 2025

Guru Gochar 2025 Jupiter Transit 2025: गुरु या बृहस्पति साल 2025 में कई बार राशइ परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को काफी अहम ग्रह माना गया है। गुरु विषम परिस्थितियों में ही अशुभ फल प्रदान करता है, गुरु ज्यादातर मौकों पर शुभ फल ही प्रदान करते हैं, ये ज्ञान के कारक हैं। जीवन में पद और प्रमोशन का भी विचार गुरु की स्थिति से किया जाता है। इस साल गुरु गोचर राशियों को कैसे प्रभावित करने जा रहे हैं।

बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में गोचर कर (Guru Gochar 2025) रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई को गुरु का गोचर मिथुन और 18 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर होगा। इसके बाद 5 दिसंबर को गुरु का फिर से गोचर मिथुन राशि में होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए गुरु गोचर कैसा रहने वाला है-

Guru Gochar 2025: गुरु के गोचर का राशियों पर प्रभाव

  1. मेष राशि- गुरु का राशि परिवर्तन काफी शुभ साबित होगा। आपके जो काम नहीं हो पा रहे थे उसमें अब सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। 
  2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्चा रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है। 
  3. मिथुन राशि- गुरु का गोचर इसी राशि में होगा। ऐसे में गुरु आपको शुभ फल देने के लिए बाध्य होंगे। आपके शत्रुओं की हार होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
  4. कर्क राशि- गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। धन लाभ के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
  5. सिंह राशि- गुरु के गोचर (Guru Gochar 2025) से अच्छी सफलता प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। मकान और वाहन का सुख आपको मिलेगा। कर्ज संबंधी परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। लाभ के मौके आपको मिलेंगे।
  6. कन्या राशि- गुरु का गोचर इस राशि को कामकाज में लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि करवाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होगी।
  7. तुला राशि- धन संबंधी मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। लाभ के अच्छे मौके आपके हाथ आएंगे।
  8. वृश्चिक राशि- गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला असर प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको निवेश संबंधी मामलों में फैसले लेने में आसानी होगी।
  9. धनु राशि- गुरु इस राशि को शुभ फल देंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे, कई क्षेत्र में कामयाब होंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है और कोई बड़ी डील आपके हाथ में लग सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी होंगे। लाभ के अवसर को न गंवाएं।
  10. मकर राशि- सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि फिजूल के खर्चो में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी मौके आपके हाथ लगेंगे। जो लोग विवाह करना चाह रहे हैं उनका विवाह हो सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी
  11. कुंभ राशि- गुरु का गोचर (Guru Gochar 2025) आपके लिए लाभदायक साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।आपको अपनी योजना पर काम को जारी रखने का प्रयास करना होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से धन संबंधी लाभ मिलने के संकेत हैं।
  12. मीन राशि- गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश मीन वालों केलिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कुछ काम रूक सकते हैं। धन का नुकसान होने की संभावना है।आपको संभलकर रहना होगा। सुख-सुविधाओं में कमी रहेगी।

Previous

Nostradamus Prediction 2025: नास्त्रेदमस की साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी, इन देशों के लिए दिए अशुभ संकेत

Next

गणतंत्र दिवस के लिए किया गया फाइनल रिहर्सल, कार्यक्रम में दिखेगी छत्तीसगढ़ के साथ पंजाबी, गुजराती, उड़िया संस्कृति की झलक