तेज रफ्तार बाइक लोहे की पट्टी से टकराई, एक की मौत

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बाइक के सड़क किनारे लोहे की पट्टी से टकरा जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना ग्राम आंवलाचक्का के कोड़ाडीपा जाने से रास्ते की है। मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सरायपाली थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मर्ग क्रमांक 85/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक हरि सिंह सिदार पिता स्व. रूपधर सिदार 42 साल छोटे साजापाली थाना सरायपाली की जांच की गई। मर्ग जांच में पंचानों एवं गवाहों नें अपने अपने कथन में बताया कि मृतक हरि सिंह सिदार अपने साथी जितेंद्र चौहान पिता त्रिनाथ चौहान ग्राम छोटे साजापाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एचए 8705 में बैठकर ग्राम आंवलाचक्का से ग्राम छोटे साजापाली आ रहे थे।

Join WhatsApp Group

दो कारों से गांजा की तस्करी, युवती समेत यूपी, बिहार के 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मोटर सायकल को जितेंद्र चौहान चला रहा था, मोटर सायकल के पीछे में हरि सिंह सिदार बैठा था। वे जैसे ही ग्राम आंवलाचक्का के कोड़ाडीपा जाने के रास्ता मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी मोटर सायकल रोड किनारे लगे लोहे की पट्टी से टकरा गई, जिससे मोटर सायकल के पीछे में बैठे हरि सिंह सिदार के छाती, पेट, पसली में गंभीर चोट लगी। जिसे सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर हरि सिंह सिदार की मौत हो जाना बताया गया। मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now