Honey Business मॉडल: मधुमक्खी पालन से किसान कमा रहे लाखों, Rural Entrepreneurship को मिली नई उड़ान

Honey Business मॉडल: रायपुर. किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Written by: Admin

Published on: December 31, 2025

Honey Business मॉडल: रायपुर. किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल आज किसानों के लिए एक ऐसा वैकल्पिक व्यवसाय बनकर सामने आई है, जिसमें कम निवेश के साथ बेहतर आमदनी संभव हो रही है।

मधुमक्खी पालन एक कृषि आधारित लाभकारी व्यवसाय है, जिसमें शहद के साथ-साथ मोम, रॉयल जेली और प्रोपोलिस जैसे मूल्यवान उत्पाद प्राप्त होते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन अपनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता प्रदान कर रहा है।

प्रगतिशील किसान उदय राम बने गांव के लिए प्रेरणा

बलरामपुर जिले के विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम मंगरहारा के किसान उदय राम ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेकर खेती के साथ मधुमक्खी पालन की शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में केवल 2 मधुमक्खी बक्सों से इस कार्य को शुरू किया था, जो आज बढ़कर 20 बक्सों तक पहुंच चुका है।

उदय राम की सफलता देखकर गांव के 10 से अधिक परिवारों ने भी मधुमक्खी पालन को अपनाया है और अब वे अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इस तरह मधुमक्खी पालन गांव स्तर पर रोजगार सृजन का एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है।

शहद उत्पादन से सालाना 2 से 2.5 लाख रुपये की आय

उदय राम वर्तमान में हर वर्ष 400 से 500 किलोग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाला शहद उत्पादन कर रहे हैं। बाजार में उनके शहद को 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कीमत मिल रही है। इसके अलावा मोम, रॉयल जेली और प्रोपोलिस जैसे उत्पाद भी उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बने हुए हैं। कुल मिलाकर वे मधुमक्खी पालन से सालाना लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं।

अनुकूल जलवायु और सरकारी सब्सिडी से बढ़ी संभावनाएं

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बलरामपुर–रामानुजगंज जिले की जलवायु और पर्यावरण मधुमक्खी पालन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। यह व्यवसाय लघु, सीमांत और भूमिहीन किसान भी बिना अतिरिक्त भूमि के शुरू कर सकते हैं। केवल 5 से 10 मधुमक्खी बक्सों से भी इसकी सफल शुरुआत संभव है।

कम श्रम, सरल प्रक्रिया और कम लागत के कारण महिलाएं और बेरोजगार युवा भी इस व्यवसाय को आसानी से अपना सकते हैं। शासन द्वारा मधुमक्खी बक्सों पर दी जा रही सब्सिडी ने इसे और अधिक सुलभ और आकर्षक बना दिया है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा मधुमक्खी पालन

मधुमक्खी पालन न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की यह पहल आने वाले समय में किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का मजबूत आधार बन सकती है।

संघर्ष से सफलता तक: लखपति दीदी पहल ने गढ़ी रूखमणी पाण्डेय की नई पहचान

Previous

छत्तीसगढ़ के वन्यजीवन में जुड़ा नया अध्याय, बारनवापारा में दिखा दुर्लभ किंगफिशर

Next

SIR 2026: छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी तक होगी मतदाता दावों की सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन