नशीली दवा का अवैध परिवहन, पांच लोग गिरफ्तार

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. नशीली दवा का अवैध परिवहन करने वाले पांच लोगों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली दवा, मोबाइल, कार आदि बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर ओडिशा की ओर से बेलेनो नीला रंग के बलेनो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीए 9622 में सवार व्‍यक्तियो द्वारा प्रतिबंधित नशीली सीरप एवं टेबलेट का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पदमपुर रोड बसना की ओर एक बलेनो नीले रंग के वाहनको रोका। लेकिन चालक वाहन को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने रोका।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – भीषण सड़क हादसा: बागबाहरा एनएच पर खड़े ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत और 3 गंभीर

पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम अजय कुमार साहू पिता सगुन्द्रा साहू 40 वर्ष सरगांव साबा थाना पथरिया जिला मुंगेली व बगल सीट में बैठे व्यक्त‍ि ने अपना नाम मनीष साहू पिता भुवनेश्वर साहू 31 वर्ष तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर तथा पीछे सीट पर बैठे तीन व्यक्यिों से नाम पूछने पर गुलशन कुमार वर्मा पिता नरेंद्र वर्मा 27 वर्ष सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर, सूरज पुष्टि पिता ललित पुष्टि 21 वर्ष सा0 कांटाबांजी जिला बलांगीर , नितेश कुमार बारले पिता चंद्रहास 20 वर्ष सिलतरा थाना सिलतरा जिला रायपुर होना बताया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान डिक्की से प्रतिबंधित सीरप कोडीन फॉस्फेट एंड ट्राइप्रोलिडाइन सिरप 15 नग कीमत 3045 रुपए और नाइट्राजेपाम टैबलेट 9 स्ट्रिप कीमत 720 रुपए, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 5,78,726 रुपए का सामान बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now