स्कूटी और बाइक से गांजा का अवैध परिवहन, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. स्कूटी और बाइक से गांजा का अवैध परिवहन करने के दो मामलों में जिले की कोमाखान और तुमगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्कूटी से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे जम्मू-कश्मीर के एक युवक को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की स्कूटी क्र ओडी 05 बीजी 4447 में एक व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार ओडिसा से बागबाहरा महासमुंद की ओर आ रहा है। इसके बाद टेमरी जांच चौकी में उक्त वाहन को रोका गया।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 5 बड़ी मांगें: 30 हजार मानदेय, पेंशन और नियमितीकरण के लिए महासमुंद में हड़ताल

पूछताछ में चालक ने अपना नाम कल्लू राम अग्रवाल पिता विजय कुमार अग्रवाल 22 साल निवासी नल्ला मलियान गोल्डी तहसील रामनगर चौकी जंदरोढ जिला उधमपुर (जम्मू कश्मीर) होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 6.210 कि.ग्रा. गांजा, कीमत 3,10,500 रुपए, स्कूटी कीमत 1,00,000 रुपए, दो नंबर प्लेट और मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के द्वारा ग्रे रंग की जुपिटर स्कूटी में ओडी 05 बीजी 4447 का नंबर प्लेट लगाकर चलाना पाया, जबकि वाहन स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 07 डीजी 6597 होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) (II) (बी) एनडीपीएस एक्ट, 336(3),340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बाइक से गांजा तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

वहींबाइक से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे आरोपी के विरूद्ध तुमगांव पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं मामले में फरार हो गए एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 4 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पिरदा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की एक बिना नंबर मोटर सायकल होंडा एसपी 125 में दो व्यक्ति आये, मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने एक सफेद रंग की बोरी बीच में रखा था। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर हड़बड़ा कर मोटर सायकल को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिससे दोनों व्यक्ति मोटर सायकल सहित गिर गये। पुलिस ने बाइक से गिरे एक व्यक्ति को पकड़ा और बाइक का चालक जंगल की ओर भाग निकला।

पुलिस को पकड़े गए संदेही ने पूछताछ में अपना नाम बबलू महाकुर पिता सर्वेश्वर महाकुर 19 साल निवासी पाढेल थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर (ओडिशा) होना बताया। साथ ही गांजा को अपने साथी राहुल निवासी लवन (छत्तीसगढ) के साथ ओडिशा के ग्राम पटनागढ से लाना व लवन(छग) ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 8 किलो 632 ग्राम बोरी सहित कीमत 4,31,600 रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमत 60,000 रुपए को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now