महासमुंद. जिले में विकासखंड पिथौरा के ग्राम बिजेमाल में संचालित एके स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के विरुद्ध बिना मान्यता संचालन, छात्रों को टीसी एवं अंकसूची जारी करने संबंधी शिकायत पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 से अमान्यता प्राप्त संचालित शाला एके स्मार्ट स्कूल संचालक को स्कूल संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं तथा विद्यार्थियों को निकट के शासकीय मान्यता प्राप्त शालाओं में प्रवेश दिलाने के लिए पालकों को अवगत कराने कहा गया है।

इस संबंध में स्कूल संचालक द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट अपील मान्यता के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के प्रारूप क में हस्ताक्षर हेतु दायर किया गया था। आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें पाया गया कि ग्राम बिजेमाल में संचालित एके स्मार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल का भवन निर्माण कार्य अभी तक अपूर्ण है। शाला को अब तक मान्यता प्राप्त नहीं होने के कारण बच्चों से लिए जा रहे फीस व शिक्षकों के वेतन से संबंधित आवश्यक ऑडिट दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय विवादित भूमि पर संचालित हो रहा है तथा बच्चों के लिए अतिआवश्यक संसाधन का अभाव है। फलस्वरूप अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा से प्रारूप क हस्ताक्षरित प्राप्त नहीं होने पर एवं सत्यापित शपथ पत्र अप्राप्त होने पर शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को मान्यता प्रदान किया जाना संभव नहीं है।
राजस्व पखवाड़ा 2026: महासमुंद जिले के 371 गांवों में लगे शिविर, हजारों मामलों का त्वरित समाधान
अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त