जुलाई 2025 मासिक राशिफल | Masik Rashifal July 2025 : जुलाई 2025 का महीना सभी 12 राशियों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल, विशेषकर सूर्य, मंगल और शनि का प्रभाव इस माह खास रहेगा। कुछ राशियों के लिए करियर में नए अवसर दस्तक देंगे, वहीं कुछ को वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने विवादों का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय फोकस बढ़ाने और नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए उपयुक्त है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, विशेषकर पित्त व गर्मी से संबंधित समस्याओं पर ध्यान दें।
मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह शुभ संकेत दे रहा है, जबकि मकर और कुंभ राशि वालों को धैर्य और अनुशासन से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या प्रमोशन का योग बन सकता है। कुल मिलाकर, जुलाई 2025 नई संभावनाओं, सतर्कता और सामंजस्य का महीना रहेगा। समय का सही उपयोग करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
मासिक राशिफल जुलाई 2025 | Masik Rashifal July 2025
मेष राशि जुलाई 2025 राशिफल
इस महीने नया व्यापार शुरू करने के लिये ऋण मिल सकता है। मन को शान्त रखने की कोशिश करें। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। विनम्र और मधुर स्वभाव के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। लवर के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करा लेंगे। एक-दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें। आपकी राशि पर गोचरस्थ शनि वक्री होने से तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि जुलाई 2025 राशिफल
वृषभ राशि के जातक धन की बचत को लेकर काफी सजग रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखने के लिये महीना उत्तम है। इस महीने आप रिश्तेदारों के प्रति भी काफी नम्र और आभारी रहेंगे। महीने के मध्य में आपके सभी रुके काम गति में आ जायेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। तलाकशुदा लोगों को दूसरे विवाह के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने परिजनों को ध्यान में रखते हुये आपको निर्णय लेने चाहिये। मन में उलझनों का प्रभाव बढ़ेगा। पुराने बिलों का भुगतान भी करना पड़ सकता है। बाजार जायें तो सामान खरीदते वक्त बजट और गुणवत्ता दोनों का ध्यान रखें। लीवर में सूजन की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये समय कड़ी मेहनत का है। घर में मेहमान आ सकते हैं। वक्री शनि के कारण भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।
मिथुन राशि जुलाई 2025 राशिफल
मिथुन राशि वालों को इस महीने अनुकूल डील मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी से चर्चा कर निर्णय लेने से आपकी आधी समस्यायें हल हो जायेगी। नवविवाहित जोड़े घूमने के लिये जा सकते हैं। आप जैसा चाहेंगे परिस्थितियाँ उस तरफ मुड़ती हुई प्रतीत होगी। अध्यात्मिक चिन्तन आपको जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगा। नये उद्योग खोलना चाह रहे हैं तो ये माह शुभ रहेगा। आपको निर्णय लेने में कोई असुविधा नहीं होगी। कानूनी क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल को उत्तम सफलता मिल सकती है। यदि आपको कोई विचार पसन्द नहीं है तो उस पर बहस करने के बजाय उससे दूरी बना लें। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको पारिवारिक परेशानियाँ सकता है। रिश्तों को निभाने के लिये आपको कई बार झुकना भी पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की गलतियों के बावजूद आप उन्हे टोंक नहीं पायेंगे। बातचीत के दौरान शब्द चयन सावधानी पूर्वक करें।
कर्क राशि जुलाई 2025 राशिफल
इस महीने कर्क राशि वालों के घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से उत्तम धन लाभ हो सकता है। इस महीने आप काफी आराम के मूड में रहेंगे। योजना बनाने के लिये यह माह सर्वोत्तम है। कारोबार में बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं तो इंतजार कर लें। बैंकिंग आदि से जुड़े अवरोधों के कारण काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान रखना चाहिये। छोटी-छोटी बातों का बुरा आपको नहीं मानना चाहिये। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। घर से बाहर भोजन करने से बचें। कमर और पीठ के नीचे दर्द हो सकती है। जीवनसाथी से ऊंची आवाज में बात न करें। पुराना रोग दोबारा उभरने की सम्भावना है। आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें।
सिंह राशि जुलाई 2025 राशिफल
सिंह राशि वाले कठिन परिश्रम करें। इस महीने आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य और व्यावसायिक जीवन में उत्तम तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। बड़ों की सलाह पर विचार अवश्य करें। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर यात्रा भी हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। इस माह नये शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। वक्री शनि के कारण जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। आपकी सोच का दायरा काफी उन्न्त रहेगा। कारोबार में नयी ऊँचाइयों को छू सकते हैं। अप्रिय समाचार मिलने की सम्भावना है। मनोबल कम होने के कारण आपकी योजना प्रभावित हो सकती हैं। किसी प्रकार की चिन्ता न करें। पेट से सम्बन्धित बीमारी उभर सकती है। चिकित्सीय परामर्श लेने में देरी न करें। महीने के उत्तरार्ध में सावधान रहना चाहिये।
कन्या राशि जुलाई 2025 राशिफल
कन्या राशि को व्यावसायिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये महीना विशेष शुभ रहेगा। दबी हुई इच्छाओं को इस महीने पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। लोक कल्याण के कार्यों से आप जुड़े रहेंगे। होटल व्यवसायियों की बाधा दूर होगी। सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। सरकारी मामलों के उलझन समाप्त होगी। महीने का पूर्वार्ध थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। रिश्तेदारों की परेशानियों के कारण मन व्यथित होगा। व्यवसाय को स्थिर रखने के लिये बचत वाले धन का प्रयोग करना पड़ेगा। बैंक से लिया गया ऋण थोड़ा परेशानी बढ़ा सकता है। यदि नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो सकता है। कानूनी मामलों में दखलंदाजी न करें। गूढ़ ज्ञान की तरफ रुचि ले सकते हैं।
Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में मंगल की केतु के साथ युति से इन राशियों को होगा लाभ
तुला राशि जुलाई 2025 राशिफल
तुला राशि वाल अपनी इच्छाशक्ति को उच्च बनाये रखें। आपके व्यक्तित्व में गम्भीरता रहेगी। आपके काम की गति में विस्तार होगा। घरवाले आपकी सारी बातों पर एकमत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकार्यों और सरकार के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग हैं। प्रेमीजन को उपहार दे सकते हैं। नयी कम्पनी से इंटरव्यू कॉल आ सकती है। माता-पिता की परमिशन के बाद ही नया काम शुरू करें। बैंकिंग और फाइनेंस सम्बन्धी गतिविधियों से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। घर पर ही योगाभ्यास और व्यायाम के लिये समय निकालना उचित होगा। आपने जिससे भी ज्यादा उम्मीदें लगायी होंगी वो उस पर खरा नहीं उतरेगा। इसीलिये किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर हो जाना आपको परेशान कर सकता है। शुगर उत्पादों का कम से कम सेवन करें। आपको सहकर्मियों पर नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। ईर्ष्यालु लोग आपको लेकर नकारात्मक बातें प्रचारित कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि जुलाई 2025 राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह आर्थिक लेन-देन के लिहाज से काफी शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये महीना शुभ रहने वाला है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। लगातार मेहनत और प्रयासों का सफल परिणाम आपको प्राप्त होगा। महीने के मध्य में रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने से बचें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। उसूलों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर बातों को न थोपें।
धनु राशि जुलाई 2025 राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लेन-देन के लिहाज से महीना काफी शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कामयाबी मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये महीना शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। लगातार मेहनत और प्रयासों का सफल परिणाम आपको प्राप्त होगा। महीने के शुरुआती सप्ताह में स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने से बचें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपनी बातों को न थोपें। कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं। गम्भीर विषय पर तीखी बहसबाजी हो सकती है।
मकर राशि जुलाई 2025 राशिफल
मकर राशि वालों को प्रेम सम्बन्धों में मनमाफिक परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिये सप्ताह शुभ है। परिजनों से आपको मदद मिलेगी। धन-सम्पत्ति के मामलों के लिये ये महीना शुभ रहने वाला है। परिवार की ज़िम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। घर के लोगों का खास ध्यान आपको रखना चाहिये। माह का दूसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। यदि आप अचानक से प्रतिक्रिया देते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। इलाज में आपका धन खर्च होगा। परिवार के मामलों में दूसरे लोग हस्तक्षेप कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकता है। किसी जरूरी काम के लिये लोन लेना पड़ सकता है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।
कुंभ राशि जुलाई 2025 राशिफल
कुंभ राशि वालों की दिनचर्या इस माह काफी अनुशासित रहेगी। कारोबारियों के लिये महीना शुभ फल दायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मनचाही जॉब मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सुस्ती दूर होगी। नये व्यापारिक सम्बन्ध और कारोबारी अनुबन्ध जन्म ले सकते हैं। नवयुवकों को नयी नौकरी मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की पूरी सम्भावना है। छोटे बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें। जोड़ों में दर्द की तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को धन उधार देना पड़ सकता है। गैस और कब्जियत की परेशानी हो सकती है। इसीलिये भारी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। व्यायाम और धार्मिक कार्यों के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें।
मीन राशि जुलाई 2025 राशिफल
मीन राशि वाले किस्मत के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। माह शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करा लेंगे। एक-दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें। शनि वक्री होने से तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। समाज सेवी संस्थाओं मेंधन दान कर सकते हैं।