करणी कृपा पावर प्लांट हादसा, शिफ्ट ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बीते दिनों करणी कृपा पावर प्लांट में गर्म राख की चपेट आने से पांच लोगों के घायल होने के मामले में शिफ्ट ड्यूटी इंचार्ज के विरूद्ध तुमगांव थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गयाहै।

पुलिस ने बताया कि प्लांट के सीनियर फिटर पद पर कार्यरत होमेंद्र वर्मा ने एफआईआर कराई है जिसमें कहा गया है कि 24 नवंबर की सुबह 9 बजे  शिफ्ट ड्यूटी इंचार्ज (डिफ्टी जनरल मैनेजर मैकनिकल) करणी कृपा पावर प्लांट के द्वारा डयूटी वितरण के दौरान बताया कि कीलन नंबर 01 का टीसी (ट्रांसफर च्यूट) जाम हो गया है, जिसको ऑपरेट करके गिराना है, आवश्यक सामान लेकर कीलन नंबर 1 में जाना है। यह बताने पर वितरण डियुटी के मुताबिक प्रार्थी एवं अन्य कर्मचारी हेमंत वर्मा (सीनियर फिटर), मिथलेश सिंह चंद्राकर (वेल्डर), राजकुमार धृतलहरे (रिगर), विजय वर्मा (शिफ्ट इंजीनियर मैकेनिकल विभाग), सत्यनारायण निर्मलकर (असिस्टेंट मैनेजर), धारसिंग राउत (क्यू.आर.टी. ऑपरेटर), भागवत राम राउत (क्यू.आर.टी. ऑपरेटर), ओमकार साहू के साथ ड्यूटी के लिए टी.सी. (ट्रांसफर च्यूट) कीलन नंबर 01 प्लेटफार्म नंबर 02 में गए। जहां प्रार्थी सहित वे लोग लगभग 11.30 बजे वे लोग प्लेटफार्म नंबर 02 में आवश्यक सामान लेकर कीलन में फंसे एग्रेसन पीस (बोल्डर) को पोकिंग कर रहे थे, उसी समय कीलन नंबर 01 के हाइड्रोलिक गेट से एग्रेसन पीस(बोल्डर) अचानक पहले से फंसे गर्म राख के साथ नीचे ग्राउंड फ्लोर पर लूज मटेरियल (गर्म राख) में गिरा, जिससे गर्म राख ऊपर की ओर उठकर प्लेटफार्म नंबर 02 में खड़े  मिथलेश सिंह चंद्राकर, हेमंत वर्मा, राजकुमार धृतलहरे, भागवत राउत एवं धारसिंग राउत के ऊपर गिर गया, जिससे पांचों लोग प्लेटफार्म नंबर 02 में झुलस गए, जिनका प्रारंभिक उपचार करणी कृपा पावर प्लांट के हेल्थ सेंटर में कराने के बाद बेहतर इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया ।

Join WhatsApp Group

प्रार्थी ने बताया कि नियमानुसार कीलन में एग्रेसन पीस फंसने पर कम से कम दो दिन तक होल्ड कर ठंडा करने के बाद नीचे गिराने तथा 1000 डिग्री तापमान सहने वाला व पूरा शरीर ढंकने वाले सेफ्टी जैकेट पहनाने के सुरक्षा मानकों का पालन करणी कृपा पावर प्लांट के शिफ्ट ड्यूटी इंचार्ज द्वारा नहीं किए जाने से यह घटना घटित हुई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 125, 287, 289 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद के गढ़फुलझर की बदलेगी तस्वीर: सीएम साय ने नानकसागर के लिए किया बड़ा ऐलान

More articles

Read Now