महासमुंद. झलप क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। यहां एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी के मामले सामने आए हैं। पटेवा थाने में इन मामलों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
च्वाईस सेंटर में चोरी
झलप क्षेत्र के ढांक कलमी पेड़ चौक में च्वाईस सेंटर संचालित करने वाली सरिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह 12 जुलाई की शाम करीबन 05 बजे च्वाईस सेंटर का काम खत्म करके दुकान बंदकर लोहे का शटर गिराकर ताला लगाकर अपने निवास ग्राम ढांक चली गई थी। दूसरे दिन 13 जुलाई को सुबह करीबन 09 बजे वह अपने पति उमाशंकर चौधरी के साथ अपने च्वाईस सेंटर खोलने गई तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखे नगदी रकम कुल 7000 रुपए नहीं थे।
ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में चोरी
चोरी के दूसरे मामले में हर्ष चंद्राकर निवासी ग्राम खुशरूपाली ने पुलिस को बताया कि झलप के छिलपावन चौक में उसकी ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान है। 12 जुलाई की रात करीबन 08 बजे दुकान को बंद कर अपने गांव चलाया गया। दूसरे दिन जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ है। दुकान के अंदर जाकर देखने लकड़ी का गल्ला (दराज) का ताला भी टूटा हुआ मिला। जिसमें रखा 6200 रुपए नहीं था। प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट पटेवा थाने में दर्ज कराई है।
बैटरी दुकान में चोरी
चोरी के तीसरे मामले में झलप के छिलपावन चौक में बैटरी दुकान संचालक अशरफ खान ने पुलिसको बताया कि 13 जुलाई की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ। दुकान के अंदर गल्ले से नगद रकम कुल 18500 रुपए चोरी हो गए थे। पटेवा थाने में इन मामलों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 305(ए), 331(4) के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।









