Maha Shivratri 2025 Lucky Zodiac: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।
दरअसल, महाशिवरात्रि पर सालों बाद धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति रहेगी। इसे लेकर ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग राशिचक्र की इन तीन राशियों के लिए लकी साबित होगा। यहां जानते हैं कि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) पर बनने वाला दुर्लभ संयोग किन 3 राशि वालों के लिए लाभकारी है।
मेष राशि (Aries)
महाशिवरात्रि पर बनने वाला दुर्लभ संयोग मेष राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन से मेष राशि वालों का लकी टाइम शुरू होगा। उनकी मनोकामना पूर्ण होंगी। धन संचय बढ़ेगा और खर्च पर नियंत्रण रहेगा। मनचाही नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। कार्यस्थल पर पकी प्रशंसा होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
महाशिवरात्रि मिथुन राशि वालों के लिए भी लकी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगीय़ कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी. इस दौरान दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी संकट से मुक्ति मिल सकती है। प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। व्यापार करने वाले अगर निवेश करते हैं, तो उन्हें अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। दोगुना लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लंबे समय से चल रहे विवाद से राहत मिल सकती है। अटका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार होगा रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिलेगी।