महासमुंद. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित गढ़फुलझर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर में 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आयोजन से जुड़ी तैयारियों का अवलोकन किया।
गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
रामचंडी 2026 के अवसर पर बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज की ओर से श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और एसपी प्रभात कुमार ने संबंधित अधिकारियों तथा कोलता समाज के पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम परिसर की व्यवस्थाओं और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया गया।
इसे भी पढ़ें – महासमुंद में 2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का मंच, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की विकास गाथा
कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने का प्रस्ताव
गढ़फुलझर में आयोजित होने वाले इस सामाजिक कार्यक्रम में प्रदेश और अन्य राज्यों के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज, रायपुर के अध्यक्ष गिरधारी साहू करेंगे।
आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल होंगे।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरीनंद और रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें – सरायपाली में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल उपकरण बरामद, प्रशासन ने की कार्रवाई
सामाजिक एकता और बंधु मिलन का बनेगा अवसर
रामचंडी 2026 के अवसर पर आयोजित यह वार्षिक स्नेह सम्मेलन कोलता समाज के सदस्यों के आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

