मंडी एवं फूड विभाग संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 2400 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय

Written by: Admin

Published on: November 18, 2025

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले के मार्गदर्शन में आज मंडी विभाग एवं फूड विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 2400 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। इस दौरान तहसीलदार नीतिन ठाकुर भी मौजूद थे।

अवैध भंडारण और परिवहन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत टीम ने दबिश देकर कुल 2400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। जब्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर विनय लंगेह को किया सम्मानित, महासमुंद जिले को एक करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि

Previous

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर विनय लंगेह को किया सम्मानित, महासमुंद जिले को एक करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि

Next

IAF AFCAT 2026 Recruitment: एयरफोर्स में 300+ पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें