---Advertisement---

बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ 80 लाख का गांजा जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

On: October 9, 2026
सिंघोड़ा पुलिस ने जब्त किया गांजा

महासमुंद. जिले की पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ और सिंघोड़ा थाने की संयुक्त टीम ने रेहटीखोल नाके पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से पांच क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है, इसी दरमियान पुलिस को मुखबीर से, एक आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है कि सूचना मिली। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी किया गया। कुछ समय बाद, जैसा की सूचना मिला था, सामने से एक आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 आया, जिसे रोका गया। उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे।

वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय रविन्द्र पवार पिता रविन्द्र पवार उम्र 30 साल साकिन सोनबरक्षी थाना एंराडोल जिला जलगांव (महाराष्ट्र) तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम स्वराज महाजन पिता ज्ञानेश्वर महाजन उम्र 25 साल साकिन कसोदा आडगांव थाना कासोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया।

पूछताछ करने पर वे गोलमोल जबाव देने लगे, कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त माजदा वाहन के डाला में कैरेट के नीचे बोरियो में गांजा होना, जिसे वे जिला बरमपुर (ओडिशा) से लोड कर जिला जलगांव (महाराष्ट्र) ले जाना बताये। वाहन की तलाशी लेने पर कैरेट के नीचे 16 बोरियो में कुल 560 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 2,80,00,000 रुपए, घटना में प्रयुक्त आयचर माजदा Pro 3015 क्रमांक MH 18 BG 7546 कीमत 15,00,000 रुपए, 02 नग मोबाईल कीमत 8000 रुपए कुल जुमला 2,95,08,000 रुपए को जब्त किया गया। मामलेमें आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 120/2026 धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह आर्टिकल आप babapost.in पर पढ़ रहे हैं।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now