Marriage Prediction 2025: इन राशि वालों के लिए नए साल में बन रहा विवाह का शुभ योग

Marriage Prediction 2025: साल 2025 आने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि यह साल रिश्तों और विवाह के लिए क्या लेकर आने वाला है। नया साल महत्वपूर्ण

Written by: Admin

Published on: December 18, 2024

Marriage Prediction 2025: साल 2025 आने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि यह साल रिश्तों और विवाह के लिए क्या लेकर आने वाला है। नया साल महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलावों से प्रभावित होने के साथ ही प्यार, रिश्तों के मामले में महत्वपूर्ण रहेगा। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और रिश्तों का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में शुक्र के मजबूत होने पर व्यक्ति के प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। शनि-बृहस्पति-शुक्र की कृपा से जातक के जीवन में विवाह के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन-किन राशि वालों का विवाह होने की संभावना है। (Marriage Horoscope 2025)

वृषभ राशि (Taurus) 

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 विवाह की दृष्टि से खुशियां लेकर आने वाला है। वृषभ राशि के जातकों पर शनि और बृहस्पति का खास प्रभाव रहेगा। इसके प्रभाव से विवाह के योग प्रबल रहेंगे। विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, विवाह के निर्णय में परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि (Virgo) 

कन्या राशि के जातकों के जीवन में नया साल प्रेम संबंधों में स्थिरता लेकर आएगा। जो लोग विवाह के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें साल के पहले भाग में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अगर आपके जीवन में किसी रिश्ते की शुरुआत होने जा रही है तो उसमें थोड़ी गंभीरता बरतें। रिश्तों में आ रहीं गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको अच्छे विवाह प्रस्ताव भी मिलेंगे

वृश्चिक राशि (Scorpio)

साल 2025 का पूर्वार्ध वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विवाह के लिहाज से काफी शुभ माना जा सकता है। जो जातक विवाह करना चाहते हैं यह समय उनके लिए अनुकूल रहने वाला है। वहीं मई 2025 के मध्य तक का समय इस राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा और आपके प्रयासों को सफल बनाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए शादी के दृष्टिकोण से साल 2025 शुभ रहने वाला। मंगल और बृहस्पति के शुभ प्रभाव से जो लोग लंबे समय से विवाह को लेकर निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थे वे अब स्पष्टता के साथ निर्णय ले पाएंगे। जीवन में स्थिरता आने के साथ ही मंगलमय वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा, इन राशियों पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, सावधान रहें

Previous

Best Mileage 7-Seater Car: शानदार माइलेज देती है Maruti की ये 7-सीटर कार, जानिए इसके फीचर्स के बारे में

Next

Love Horoscope Today: 19 दिसंबर को इन लवर्स की खुशियां दोगुनी होगी, लवमेट रहेंगे रोमांटिक