पटवारी निलंबित, शासकीय आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

रायपुर. शासकीय आदेशों का पालन नहीं करने पर सक्ती तहसील के एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  तहसील सक्ती के हल्का पटवारी कुंजन राम देवांगन के द्वारा ग्राम नन्दौरखुर्द

Written by: Admin

Published on: May 28, 2024

रायपुर. शासकीय आदेशों का पालन नहीं करने पर सक्ती तहसील के एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  तहसील सक्ती के हल्का पटवारी कुंजन राम देवांगन के द्वारा ग्राम नन्दौरखुर्द में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग को लेकर मांगी गई जानकारी नहीं दिए जाने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती रहेगा, साथ ही उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

यह भी पढ़ें – कार सवारों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 14 लाख, पुलिस ने की नाकाबंदी

Previous

कार सवारों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 14 लाख, पुलिस ने की नाकाबंदी

Next

बैंक को चूना लगाने वाला मैनेजर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी