महासमुंद. जिले की पुलिस द्वारा आम जनता को सचेत, सतर्क व जागरूक करने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में “नवा बिहान” बैनर तले जागरूकता कार्यक्रम संचालित की जा रही है। इस कैंपेन के तहत पुलिस विभाग की टीम हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंकों व चौक-चौराहो, गली-मोहल्लों में, लोगों के बीच पहुंचकर मोबाईल धारक आम जनता, स्कूली छात्र-छात्राओं, गांव के युवको, बुजुर्गों, हर वर्ग के लोगों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, जरूरी हेल्पलाइन नंबर, नशा मुक्ति संदेश, गौ तस्करी रोकथाम के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।
नवा बिहान कैपेन के तहत जिला महासमुंद ग्राम बल्दीडीह हॉट बाजार, थाना सांकरा ग्राम छुईपाली बाजार, थाना सिंघोड़ा ग्राम द्वारतलाकला बाजार, चौकी टूहलु, ग्राम पिथौरा लाखागढ़ चौक पेट्रोल पंप के पास, ग्राम भंवरपुर क्षेत्रों के आम जनता को, महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम के द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई, जिसमे सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के बारे में बताते हुए, किसी भी व्यक्ति जो इसका शिकार हो, तत्काल रिपोर्ट करने कहा गया। लोगों को बताया गया की सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करें एवं अपने मोबाईल में मजबूत पासवर्ड बनाकर रखे, ताकि मोबाइल गुम होने या अन्य कोई भी व्यक्ति इसका दुरूपयोग ना कर सके। आजकल इंटरनेट की दुनिया में प्रचलित अपराध जैसे फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट की धमकी फिर ठगी करने वालो से सतर्क रहने एवं आपके फोन में अंजान नम्बरो से आये एपीके फाईल लिंक को कभी ओपन ना करने की सलाह दी गयी है।

लोगों को बताया गया है की किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत एवम अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करावें।
पुलिस द्वारा लोगों को बताया जा रहा है की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें, फॉरवर्डेड मैसेज की सत्यता जांचें, डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर वसूली से न डरें। इस अभियान के दौरान पुलिस ने नागरिकों से नशे की लत से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़ के बीच महासमुंद प्रशासन का बड़ा फैसला, तय हुई ईंधन वितरण सीमा









