बारिश की संभावना, कलेक्टर ने धान को सुरक्षित रखने दिए निर्देश

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण के लिए नियुक्त समस्त

Written by: Admin

Published on: December 19, 2024

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण के लिए नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे।

उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर लंगेह ने ज़िले के सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में जाकर बारिश से समुचित बचाव की व्यवस्था की रिपोर्ट प्राप्त करने और जहां आवश्यकता है, आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में धान की स्टेकिंग बारिश से बचाव के लिए उचित तरीके से ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। सभी उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से धान के स्टेकिंग ढंका रहे, इसका ध्यान रखें। किसी भी केंद्र में अव्यवस्था दिखे तो तत्काल दुरुस्त करवाते हुए जिला कार्यालय को सूचित करे। साथ ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी रिपोर्ट एकत्रित करवाएं।

Previous

Rashifal 20 December 2024 : मेष से मीन राशियों के जीवन में आज क्या रहेगा खास, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Next

अंक ज्योतिष 20 दिसंबर 2024: मूलांक के आधार पर जाने अपना आज का भविष्यफल