Railway Recruitment: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आज से आवेदन, दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

Railway Recruitment: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्तियां निकाली गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR Prayagraj) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिक्त पदों पर निकली भर्ती के लिए

Written by: Admin

Published on: January 8, 2025

Railway Recruitment: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्तियां निकाली गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR Prayagraj) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिक्त पदों पर निकली भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जनवरी 2025 से अंतिम तिथि 7 फरवरी 2025 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट के दौरान पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आरआरसी प्रयागराज की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcpryj.org पर विजिट करना होगा।

दसवीं से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 10वीं/ 12वीं/ ITI/ ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने स्पोर्ट्स में भी निर्धारित पात्रता हासिल की हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला/ अल्पसंख्यक- एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एकेडमिक क्वालिफिकेशन की सभी प्रतियां, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स अचीवमेंट का प्रूफ, एससी/ एसटी सर्टिफिकेट तैयार रखना होगा। फॉर्म की हार्ड कॉपी ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद भेजने की जरूरत नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया ऐसे पूरी करें

  • आरआरसी एनसीआर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर “ONLINE FORM” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब “New Registration” लिंक पर क्लिक करके बेसिक डिटेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद दूसरे सभी डिटेल दर्ज करके अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे।
  • आखिर में पदानुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।

Railway NCR RRC Prayagraj Vacancy 2025 Application Form link

Previous

ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में सीधे इंटरव्यू दिलाकर पाएं नौकरी

Next

Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: मेष से मीन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानें राशिफल