रायपुर : आरटीई अंतर्गत निजी स्कूलों को वर्ष 2022-23 में किया गया इतनी राशि का भुगतान

रायपुर. निजी स्कूलों को आरटीई के तहत वर्ष 2022-23 में भुगतान की गई प्रतिपूर्ति राशि के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय से

Written by: Admin

Published on: May 25, 2024

रायपुर. निजी स्कूलों को आरटीई के तहत वर्ष 2022-23 में भुगतान की गई प्रतिपूर्ति राशि के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी स्कूलों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 के लिए नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रुपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रुपए की राशि निजी विद्यालयों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। साथ ही बताया गया कि वर्ष 2022-23 में शेष लंबित राशि लगभग 70 करोड़ रुपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

वर्ष 2023-24 की प्रतिपूर्ति के लिए सत्रांत अगस्त माह का समय निर्धारित है। विद्यालयों द्वारा समय-सीमा में दावा आपत्ति किए जाने के पश्चात शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के भुगतान हेतु कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – महासमुंद जिला: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Previous

महासमुंद जिला: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Next

Lal Kitab : सुख-शांति, समृद्धि के लिए रविवार को करें ये 10 उपाय