Trending News

---Advertisement---

स्थानीय अवकाश अब 2 की जगह अब 19 अक्टूबर को, कलेक्टर ने जारी किए संशोधन आदेश

On: September 1, 2026
स्थानीय अवकाश महासमुंद
---Advertisement---

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में वर्ष 2026 के लिए 2 सितंबर बुधवार (हरछठ) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 2 सितंबर के स्थान पर 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नहीं होगा। संशोधित स्थानीय अवकाश की सूची में जिला स्थापना दिवस 10 फरवरी मंगलवार, दुर्गा महाअष्टमी 19 अक्टूबर सोमवार एवं भाई दूज 11 नवंबर बुधवार शामिल हैं।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now