पेड़ के नीचे अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम मोहनमुंडा में अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मोहनमुड़ा के सेमर पेड़ के नीचे अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब रखा हुआ है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो संदेही रमेश कुमार राठिया पिता बंशीलाल राठिया (38 साल) मोहनमुड़ा थाना सरायपाली भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें – PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: कल जारी होगी 24वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये; जानिए पूरी डिटेल

पुलिस ने संदेही के कब्जे से 60 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमत 7200 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now