महासमुंद. साराडीह मोड़ के पास हाईवा वाहन की टक्कर से ट्रक चालक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
एनएच 53 साराडीह मोड़ मारूति शोरूम के सामने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर हाईवा वाहन सीजी 04 पीवाय 9159 के चालक ने गलत साइड में जाकर ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचए 9003 को टक्कर मार दिया। घटना में ट्रक चालक के सिर, छाती एवं हाथ में चोट लगी। घटना में हाईवा वाहन का चालक भी घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी: 25 सामान्य और 51 ऐच्छिक अवकाश घोषित, पढ़ें पूरी डिटेल
इस घटना की रिपोर्ट बेलसोंडा के सूर्या चंद्राकर ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

