Saptahik Rashifal : आने वाले 7 दिनों में मेष से सभी राशियों की कैसी रहेगी लाइफ, किन्हें मिलेगी सफलता, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saptahik Rashifal 21 April to 27 April 2024 : आने वाले 7 दिनों में मेष से मीन राशियों की लाइफ कैसी रहेगी। किन जातकों की लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी, किन्हें लाभ होगा, इससे जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल रविवार, 21 अप्रैल से शनिवार, 27 अप्रैल, 2024 तक। (Weekly Horoscope)

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल

शुभ: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। कारोबार में अपने विरोधियों को काफी अच्छी टक्कर देंगे। किसी उच्च प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उच्च पद के लिये किसी प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिल सकती है। निजी सम्बन्धों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। आपके मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। जॉब में स्थान-परिवर्तन होने की प्रबल सम्भावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। रविवार से बुधवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

अशुभ: गुरुवार को दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी हो सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवा स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ायेगा। आपकी अपनी जीवनशैली को काफी सक्रिय रखना चाहिये। शुक्र के मेष राशि में प्रवेश के कारण प्रियजनों से विचार सामन्जस्य में कमी देखने को मिल सकती है। सप्ताहान्त में आप काफी परेशान हो सकते हैं। लोग आपके बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। इससे आपकी प्रतिष्ठा को हानि भी पहुँचने की आशंका है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शुभ: आप अपनी विलासिता पूर्ण जीवन पर धन खर्च कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट थी तो इस सप्ताह यह समस्या दूर हो सकती है। प्रियजनों के साथ यात्रा के लिये जा सकते हैं। विदेश यात्रा की भी उत्तम सम्भावना बन रही है। व्यापार में प्रगति से काफी उत्साहित रहेंगे। आप भविष्य को लेकर योजनायें बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग और उत्तम परामर्श प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। बुधवार के बाद का समय बहुत ही अच्छा है। मंगल के राशि परिवर्तन होने से कार्यक्षेत्र की बाधाओं का निवारण होगा।

अशुभ: सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी। अनुमान से ज्यादा खर्च होने से आप क्रोधित भी हो सकते हैं। राजनेताओं के साथ ज्यादा नजदीकी न बढ़ायें। बड़े भाई बहनों की कुछ चिन्ता रहेगी। जमीन सम्बन्धी सौदों में लापरवाही बड़ी समस्याओं को निमन्त्रण दे सकती है। अपने कष्टों और समस्याओं को कुछ विशेष नजदीकी लोगों से ही व्यक्त करें। शनिवार को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपने क्रोध पर नियन्त्रण करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

शुभ: पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी सम्भावनाओं का तलाश कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। अटके हुये लोन चुकाने के लिये यह सप्ताह काफी अच्छा है। छात्र महत्वपूर्ण परियोजनाओं की योजना बना सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं और आप अपनी जॉब प्रोफ़ाइल बदलना चाहते हैं तो यह सप्ताह इसके लिये शुभ है। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलेंगे। बातचीत के जरिये मतभेदों को दूर कर सकते हैं। गुरुवार के बाद आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

अशुभ: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आप अपने ही काम से कुछ बोर हो सकते हैं। घर के सामानों में खराबी आने से आप थोड़े गुस्से में भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके काम में कमी निकाल सकता है। मंगल के राशि परिवर्तन होने से स्वास्थ्य में कुछ समस्या आने की सम्भावना है। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। धैर्य में कमी आने के कारण आप अवसरों का बहुत अच्छा लाभ नहीं उठा पायेंगे। इसीलिये धैर्यवान होकर काम करना हितकर होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

शुभ: इस सप्ताह समय आपके पूर्णत: पक्ष में है। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यापारिक डील होने की सम्भावना है। परिवार में आपसी सौहार्द और प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पढ़ाई में सुधार होने की सम्भावना है। डायबिटीज़ और लीवर के रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। मन स्वस्थ और प्रसन्न रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता की प्रशन्सा होगी। सोशल मीडिया में आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं।

अशुभ: प्रेम सम्बन्धों में विशेष सावधानी रखें। महँगी वस्तुओं की खरीदी से बजट पर प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। विज्ञान के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में थोड़ी कठिनाई होगी। गठिया के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। सप्ताह मध्य में आप अपने अधिकारियों के ऊपर कुपित हो सकते हैं। इसके कारण कार्यक्षेत्र में बहसबाजी भी हो सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

शुभ: इस सप्ताह आप अपनी प्रतिभा और योग्यता का कुशल प्रदर्शन कर पायेंगे। अपनी बचत को लेकर आप काफी गम्भीर रहने वाले हैं। इससे आपको काफी लाभ भी होगा। उच्च अधिकारी आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। खेलों से जुड़े लोगों को शासन से प्रोत्साहन मिलेगा। सन्तान के प्रति आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में आपको प्रवेश मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। मन में नये काम को लेकर उत्साह रहेगा। वित्तीय स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

अशुभ: इस समय विवाह आदि सम्बन्धों को लेकर ज्यादा जल्दबाजी करना उचित नहीं है। आपको स्नायु और घुटनों सम्बन्धी समस्या घेर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी ईर्ष्या की भावना रखेंगे। घर में छोटी-मोटी बातों के कारण झगड़ा हो सकता है। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। इस सप्ताह जल की कमी से होने वाले रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें – किचन के मसालों से चमकेगी किस्मत, ये Vastu Tips आजमा कर देखें

कन्या साप्ताहिक राशिफल

शुभ: यह पूरा सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से आपके पुराने विवाद हल हो सकते हैं। धन सम्बन्धी लेन-देन से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने स्वाभिमान की चिन्ता रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्य योजना से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर बनेगा। शुक्र का राशि परिवर्तन आपको ध्यान, ज्योतिष और गुप्त साधनाओं के प्रति भी प्रेरित कर सकता है।

अशुभ: पुराने मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। आपके व्यवहार को लेकर लोग निराश हो सकते हैं। निजी कम्पनियों में कार्यरत लोगों के मन में करियर को लेकर असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिन्तित हो सकते हैं। नकारात्मक स्थिति में आपको उग्र होने से बचना चाहिये। जीवनसाथी आपके क्रोध से आहत हो सकता है। इसीलिये आपको विनम्र व्यवहार अवश्य रखना चाहिये।

तुला साप्ताहिक राशिफल

शुभ: आप गम्भीर मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय में बदलाव करने के विकल्पों पर काम कर सकते हैं। छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। आपके मन में कुछ नवीन और रचनात्मक करने की इच्छा है। सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिये शुभ रहने वाला है। अचानक कुछ अच्छी खबर सुनने से मन प्रसन्न होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहने वाला है।

अशुभ: इस सप्ताह पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। यदि आप एलर्जी आदि रोगों से पीड़ित हैं तो आपको चिकित्सक के बताये हुये सभी परहेजों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सप्ताह आरम्भ में आपका मन विचलित रहेगा। और आप परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने की सोचेंगे। लेकिन आपको प्रयास करना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिये। इस सप्ताह आपके लिये बुरे और अवसरवादी लोगों की पहचान होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

शुभ: आप गम्भीर मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय में बदलाव करने के विकल्पों पर काम कर सकते हैं। छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी होगी। आपके मन में कुछ नवीन और रचनात्मक करने की इच्छा है। सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिये शुभ रहने वाला है। अचानक कुछ अच्छी खबर सुनने से मन प्रसन्न होगा। बुधवार और गुरुवार का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहने वाला है।

अशुभ: इस सप्ताह पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। यदि आप एलर्जी आदि रोगों से पीड़ित हैं तो आपको चिकित्सक के बताये हुये सभी परहेजों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। सप्ताह आरम्भ में आपका मन विचलित रहेगा। और आप परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने की सोचेंगे। लेकिन आपको प्रयास करना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिये। इस सप्ताह आपके लिये बुरे और अवसरवादी लोगों की पहचान होगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल

शुभ: आप समय प्रबन्धन को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के बलबूते काफी ख्याति और सम्मान अर्जित करेंगे। परिजन आपके प्रति गर्व की अनुभूति करेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। आपके मित्र आपकी समय पर मदद अवश्य करेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों के प्रिय रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन व्यापार को लेकर काफी शुभ है। बड़ी व्यापारिक डील के होने से आपकी आर्थिक स्थिति एकदम से बेहतर हो सकती है। सभी काम समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।

अशुभ: इस सप्ताह लोग अनावश्यक विषयों में उलझाकर आपका समय बर्बाद करेंगे। माता को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं की तरफ आपका ध्यान कम रहेगा। छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी से मूल्याङ्कन करने से तनाव में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। झूठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता भङ्ग हो सकती है। सप्ताहान्त में आपको नये कार्यों को शुरू नहीं करना चाहिये।

मकर साप्ताहिक राशिफल

शुभ: आपको आपके सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। नजदीकी सम्बन्धियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के लिये आपको समय अवश्य निकालना चाहिये। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। प्रशासन से जुड़े लोगों पर से उच्चाधिकारियों का दबाव कम होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करा सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार के झगड़ों का निवारण होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की किसी परेशानी का निवारण होगा। पूरा सप्ताह शुभ रहेगा।

अशुभ: महिलाओं को थायराइड जैसी समस्या हो सकती है। पुरुष जातक अपनी काम वासना पर नियन्त्रण रखें। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बना लें। अपनी गुप्त बातों को शेयर न करें। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ कार्यों को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। निर्णय लेने में आपको काफी परेशानी का अनुभव भी हो सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

शुभ: इस सप्ताह आप कुछ नया सीखने को लेकर उत्सुक रहेंगे। ऐसा भी सम्भव है की आप किसी यात्रा पर निकल जायें। नया निवेश आपके लिये काफी लाभकारी सिद्ध होगा। व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार के लिये निश्चित समय निकालेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी केन्द्रित रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। समझदारी से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। शोध कार्यों के लिये यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुक्रवार और शनिवार शुभ रहेगा।

अशुभ: इस सप्ताह आपको अपनी योग्यता पर संशय नहीं करना चाहिये। दवाइयों के बजाय प्राकृतिक दवाइयों का सेवन करना ज्यादा लाभकारी होगा। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी रोजगार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। बातचीत के दौरान सौम्य भाषा का प्रयोग करें। लोग आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। युवा प्रेमियों के बीच झगड़े होने की आशंका है। धन उधार लेन-देन से परेशानी में फँस सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

शुभ: सप्ताह की शुरुआत में आपका मानसिक तनाव कम होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इन्स्योरेन्स पॉलिसीज में धन निवेश करने के लिये समय उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस सप्ताह आप अपने खानपान की आदतों पर बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को नये तरीके से शुरू करने का विचार बनायेंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार को काफी समय देंगे।

अशुभ: मित्रों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। कानूनी विवादों के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिये ऋण लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लेते हुये उचित चिकित्सा लें। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपना गुस्सा बच्चों पर न निकालें। बदलते मौसम के कारण शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

सब्सक्राइब करें टेलीग्राम चैनल – क्लिक करें

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now