Thursday, May 16, 2024
HomeAstrologyAaj Ka Dainik Rashifal 21 April 2024: आज रूका हुआ धन वापस...

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 April 2024: आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, अनजान लोगों पर विश्वास न करें ये राशि, इन्हें मिलेगी तरक्की

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 April 2024 in Hindi : रविवार को वृष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। कन्या वालों को तरक्की मिलेगी। मकर के जातक गलत कार्यों से बचें। जानिए आज सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 April 2024 in Hindi : रविवार को वृष राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। कन्या वालों को तरक्की मिलेगी। मकर के जातक गलत कार्यों से बचें। जानिए आज सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं। शत्रु आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। आपको क्रोध करने से बचना चाहिये।

वृष राशि (Taurus Horoscope) अनजान लोगों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं। सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहें। किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। बच्चों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा। रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाये रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। गुरु तुल्य लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिये।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) तरक्की हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) क्रोध पर नियन्त्रण रखें। पुराने कर्जों को चुकाने का दबाव रहेगा। एकान्त के आपको समय नहीं बिताना चाहिये। सोचे हुये कार्य देरी से पूर्ण होंगे। सड़क पर चलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। जो भी काम करें वो सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं का निवारण हो सकता है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आपको किसी विशेष कार्य के लिये सम्मानित किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आप आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) गलत कार्यों से आपको बचना चाहिये। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन भरा समय व्यतीत करेंगे। मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) करियर को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दूरियाँ पनप सकती हैं। ऑनलाइन लेन-देन आपको सावधानी पूर्वक करना चाहिये। वैवाहिक जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular