कुंभ राशि में शनि मार्गी हुए, शुभ गोचर से मिथुन सहित 3 राशियों को मिलेगा लाभ, तरक्की, प्रमोशन के अवसर

शनि मार्गी Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है। शनि को कर्मफल देने वाला, न्यायाधीश माना जाता है। शनि को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता

Written by: Admin

Published on: November 16, 2024

शनि मार्गी Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है। शनि को कर्मफल देने वाला, न्यायाधीश माना जाता है। शनि को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है।वर्तमान में शनि देव अपनी कुंभ राशि में विराजमान हैं और सीधी चाल (मार्गी) में गोचर कर रहे हैं। शनि की मार्गी स्थिति को शुभ कहा जाता है। इस लिहाज से शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी मानी जा रही है। बता दें कि 15 नवम्बर के दिन से शनि कुंभ राशि में मार्गी स्थिति में गोचर कर रहे हैं।

पंचांग के अनुसार, शनि 12 जुलाई 2025 तक मार्गी स्थिति में ही गोचर करेंगे। आइए यहां जानते हैं शनि ग्रह के कुंभ राशि में मार्गी चाल में गोचर करने से किन-किन राशियों को फायदा हो सकता है-

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि की कुंभ राशि में मार्गी चाल अत्यंत लाभदायक रहनी वाली है। शनि देव का शुभ प्रभाव करियर को ऊंचाईयां प्रदान करेगा। प्रेमियों की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपका और आपके लाइफ पार्टनर के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशि (Virgo)

शनिदेव की कुंभ राशि में मार्गी स्थिति में गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई क्षेत्र से लाभ होगा। अपने कार्य क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करेंगे। प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। भाग्यशाली रहेंगे। पॉजिटिव एनर्जी फील करेंगे। छात्रों के भी आगामी समय अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra)

शनि की कुंभ राशि में मार्गी चाल का तुला राशि वालों पर सकारात्मक असर होगा। अपने कार्यों में उन्नति प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको क्षेत्र से इनकम हो सकती है। आपको आपके परिवारा पूरा सहयोग मिलेगा। करियर की समस्या दूर होगी।जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

यह भी पढ़ें – Shani Vakri 2025: शनि की उलटी चाल इन राशियों के लिए बनेगी बाधा, जानें मेष से मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Previous

Rashifal 17 November 2024: मेष वाले अशांत रहेंगे, कर्क, वृश्चिक को होगा लाभ, जानें रविवार का राशिफल

Next

Aaj Ka Love Rashifal 17 November 2024 : संडे का छुट्टी भरपूर मजा लेंगे ये लव कपल, जीवन में खुशियों का संचार होगा