XUV की टक्कर से स्कार्पियो पलटी, एक की मौत, तीन घायल, तुमगांव में हुई घटना

महासमुंद. नेशनल हाईवे 53 में तुमगांव के ओवरब्रिज के पास XUV की टक्कर से स्कार्पियो पलट गई। घटना में स्कार्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने

Written by: Admin

Published on: July 7, 2024

महासमुंद. नेशनल हाईवे 53 में तुमगांव के ओवरब्रिज के पास XUV की टक्कर से स्कार्पियो पलट गई। घटना में स्कार्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को प्रदुमन्न वर्मा पिता दददूराम वर्मा निवासी ग्राम नाथु नवागांव थाना डोंगरगांव  जिला राजनांदगांव ने बताया कि मैं ड्रायवरी का काम करता हूं। 6 जुलाई को मैं एबिस पोल्ट्री फार्म के मजदूरों को अपने स्कार्पियो वाहन क्र. CG 08 AU 9811 से छोड़ने के लिए राजनांदगांव से सारंगढ़ जा रहा था।

प्रार्थी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे तुमगांव ओवरब्रिज NH53 सरायपाली मार्ग पहुंचने पर XUV500 कार क्र CG 07 MB 4392 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मेरे स्कार्पियो क्रमांक CG 08 AU 9811 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मेरी स्कार्पियो रोड के विपरीत दिशा में जाकर पलट गई।

इस एक्सीडेंट से स्कार्पियो में बैठे आनंद राम वर्मा , संजू निषाद , चंद्रभान वर्मा , रूपचंद वर्मा को चोटें आई। एक्सीडेंट में रूपचंद वर्मा को गंभीर चोट आई, और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी XUV500 के चालक के खिलाफ धारा 06(1), 125, 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

Previous

जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट, तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

Next

महासमुंद में रिटायर्ड टीचर और किराएदार के घर से चोरी