महासमुंद. गाय के साथ दुष्कर्म कर रहे एक व्यक्ति को तीन लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
खरोरा के वार्ड 8 ग्राम निवासी ईश्वर यादव पिता लक्ष्यीय यादव (24 साल) ने एफआईआर दर्ज कराई है वह 10 जुलाई की रात रिवेंद्र चंद्राकर पिता अशोक चंद्राकर एवं नितेश यादव पिता छन्नू यादव के साथ घूम रहा था, इसी दौरान उसके मित्र महेंद्र यादव द्वारा फोन कर उसे बुलाया। इसके बाद तीनों ने वहां पहुंचकर धनेंद्र बरिहा को गाय के साथ अनाचार करते हुए देखा, जब उन लोगों ने आवाज लगाई तब आरोपी धनेंद्र बरिहा आपत्तिजनक स्थिति में भागने लगा और रोड में गिर गया। इसके बाद सूचना देने के बाद भी 112 वाहन के नहीं पहुंचने पर आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 299 बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11(1) क के तहत कार्रवाई की गई।











