प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती, 7 तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। योजना से जुड़े कार्यों में निर्धारित दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने पर जिले

Written by: Admin

Published on: January 6, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। योजना से जुड़े कार्यों में निर्धारित दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने पर जिले के 7 तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की सतत निगरानी और नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ तकनीकी सहायकों ने अपने कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में संबंधित तकनीकी सहायकों को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो संविदा सेवा नियम 2012 के अंतर्गत एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें जारी किया गया नोटिस

  • जनपद पंचायत मरवाही: दीपक आयाम, नीरज कुमार मरकाम
  • जनपद पंचायत पेंड्रा: प्रवीण गोयल, विजेन्द्र नाथ दिवाकर, कुमारी संगीता साहू
  • जनपद पंचायत गौरेला: भूपेन्द्र सिदार, प्रवीण स्वर्णकार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना है और इसमें बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शीतलहर का कहर: इस जिले में कक्षा 1 से 5 तक स्कूल 10 जनवरी तक बंद, शाला समय में आंशिक संशोधन

Previous

शीतलहर का कहर: इस जिले में कक्षा 1 से 5 तक स्कूल 10 जनवरी तक बंद, शाला समय में आंशिक संशोधन

Next

MP Cooperative Bank Recruitment 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: मध्य प्रदेश में 2000+ पदों पर भर्ती, सैलरी 1.35 लाख तक