गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने विकासखंड मरवाही की माध्यमिक शाला लिटियासरई में पदस्थ शिक्षक एल.बी. लालबहादुर प्रजापति को आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार होने एवं 48 घंटे से अधिक जेल (Jail) में निरुद्ध रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रजापति के विरुद्ध थाना मरवाही में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात उन्हें जिला जेल गौरेला में भेजा गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी एवं जेल में निरुद्ध होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि में प्रजापति को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जेल से रिहा होने की स्थिति में उनके मुख्यालय का निर्धारण पृथक से किया जाएगा। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।
इसे भी पढ़ें – मासूम की मौत पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: महासमुंद के मुड़ीडीह स्कूल हादसे में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

