टीचर्स एसोसिएशन ने किया नव पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान
महासमुंद. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुंद ने जिलाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स येतराम साहू के मुख्य आतिथ्य तथा विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद की अध्यक्षता एवं सभापति जनपद पंचायत महासमुंद महेन्द्र साहू एवं जिलाध्यक्ष एथलेटिक्स संघ पंकज चंद्राकर, तहसीलदार प्रेमुलाल साहू, अघरिया समाज से खगेश्वर पटेल, गणेश नायक, सुरेंद्र चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में अघरिया सदन महासमुंद में नव पदोन्नत 15 प्राचार्यों का गुलाल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ योगेश्वर भगवान कृष्ण के काष्ठ प्रतिमा पर पूजन अर्चन माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के संचालक जिला सचिव नंदकुमार साहू ने नव पदोन्नत प्राचार्यों का स्वागत वंदन कर क्रम से जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के द्वारा गुलाल पुष्पहार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित कराया।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने अपने उद्गार में कहा कि व्याख्याता एलबी संवर्ग की प्राचार्य पद पर पदोन्नति शिक्षाकर्मी संघ, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षक संघ तथा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा विगत 3 दशक से की गई क्रमिक संघर्ष का प्रतिफल है। 1995 में सत्रांत तक शिक्षाकर्मी नियुक्ति, 1998 में शिक्षाकर्मी भर्ती योजना, 2003 में संविदा शिक्षक, 2005 में संविदा से शिक्षाकर्मी, 2007 में शिक्षक पंचायत संवर्ग, 2018 में शिक्षक एलबी संवर्ग तथा 2025 में प्राचार्य पद पर पदोन्नति इस तरह कई नामों का अलंकरण अपने आप में एक अनसुनी कहानी से कम नहीं है। जिला और प्रांत के सभी पदाधिकारियों के संगठित प्रयास से स्कूल के उच्च पद का मिलना कोई दिवास्वप्न नहीं है वरन् अधिकार के लिए एक लंबी संघर्ष की विजयगाथा है।
नव पदोन्नत प्राचार्यों की ओर से तुलेंद्र सागर ने एसोसिएशन के प्रांतीय, जिला एवं विकासखंड इकाई को प्राचार्यों की ओर से मोमेंटो प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया। प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने प्राचार्य पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पुराने दिनों के संघर्ष को याद करते हुए शिक्षाकर्मी आंदोलन की जुबानी गाथा के साथ शासन को संविलियन, नियमित शिक्षकों की नियुक्ति , पुरानी पेंशन एवं एलबी संवर्ग की पदोन्नति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांतीय महासचिव शोभा सिंहदेव, पूर्णानंद मिश्रा, केशवराम साहू ने नव पदोन्नत प्राचार्यों को अपने संघर्ष के दिनों का बखान कर शुभकामनाएं दी। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेन्द्र नायक, ललित साहू ने अपने संबोधन में प्राचार्य पदोन्नति पर गर्व व्यक्त कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे ने नव पदोन्नत प्राचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से गरिमानुकूल आचरण करते हुए विद्यालयों में अनुशासनात्मक प्रशासनिक नियंत्रण कर 2026 की परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित कर एक नया अध्याय एवं नई कीर्तिमान गढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का यह सम्मान समारोह एक सम्मान कार्यक्रम ही नहीं है अपितु एक वृहद कार्यशाला है। मैं इस कार्यक्रम के सोच एवं यहां हुए व्याख्यान से अभिभूत हूँ तथा आशा करता हूँ कि जिला महासमुंद आप सब के संगठित प्रयास से अध्ययन अध्यापन में एक नया मुकाम स्थापित करेगी।
भारत स्काउट्स गाइड्स संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी रही है और मेरे द्वारा हमेशा से कर्मचारियों के हितों के लिए सरकार स्तर पर ध्यानकृष्ठ करने का प्रयास किया गया है। आपके सुख एवं दुख में मैं हमेशा खड़ा रहा हूँ और आपके हित संवर्धन के लिए प्रयास करता रहूंगा।
कार्यक्रम में नारायण चौधरी, भोपाल बंजारा, तुलेंद्र सागर, शशि साहू, सम्मे सिंह ठाकुर, भारत साहू, रूपानंद प्रधान, नमोकंकण प्रसाद तिवारी, एल आर सिन्हा, महेश साहू, कमलेश्वरी साहू, विजय दीवान, तरुण पटेल, दीपक देवांगन, डी एन जांगड़े सहित कुल 15 पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में लालजी साहू, सादराम अजय, विजय प्रधान, प्रदीप वर्मा, अर्चना तिवारी, पुष्पलता भार्गव, संपा बोस, लोरिश कुमार, खिलावन वर्मा, कौशल साहू, पवन साहू, जयराम पटेल, फागुलाल पटेल, विकास साहू, देवेंद्र चंद्राकर, कौशल चंद्राकर, अंकित चंद्राकर, मोहन साहू, अनूप नायक, नरेश बारीक, रामलाल प्रधान, उस्ताद अली, अजय जायसवाल, अक्षय साहू, सोमनाथ चौहान, रविशंकर बंछोर, मनीष अवसरिया, घनश्याम चक्रधारी, जितेंद्र साहू, राजेंद्र पांडे, विद्या चंद्राकर, उत्तम साहू, पूनम चंद्राकर, टीकम साहू, आशीष देवांगन, मनीषा सोनी,हितेंद्र साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंद कुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर तुलेंद्र सागर एवं एसएल पाटकर का बेमचा संकुल ने किया स्वागत