हरी इलायची खाने के ये हैं जबरदस्त फायदे, 7 दिनों में दिखेगा ऐसा असर

Green Cardamom Benefits: अगर आपने हरी इलायची को मिठाई, चाय या बिरयानी का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला समझा होगा, तो यह पूरा सच नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी-सी चीज सेहत

Written by: Admin

Published on: June 26, 2025

Green Cardamom Benefits: अगर आपने हरी इलायची को मिठाई, चाय या बिरयानी का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला समझा होगा, तो यह पूरा सच नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी-सी चीज सेहत के लिए किसी आयुर्वेदिक चमत्कार से कम नहीं? खाली पेट हर दिन सिर्फ एक या दो इलायची खाना, आपके शरीर में की जबरदस्त फायदे ला सकता है, जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा हो। इसे आप लगातार 7 दिनों तक खाते हैं, तो इसका असर आपके पाचन से लेकर सांसों की बदबू, ब्लड प्रेशर और यहां तक कि स्किन ग्लो तक नजर आने लगता है।

पाचन तंत्र स्ट्रांग

हरी इलायची में फाइबर और जरूरी तेल पाए जाते हैं, जो आपके पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। 7 दिनों तक हरी इलायची का सेवन गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकता है।

सांसों की बदबू से मिलेगी राहत

मुंह से दुर्गंध आने की समस्या है, तो हरी इलायची एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर का काम करती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सांसों को ताजगी देते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

इलायची हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इलायची पोटैशियम से भरपूर होती है, जो शरीर में सोडियम के स्तर को बैलेंस करने में मदद करता है। रोजाना इलायची खाने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

स्ट्रेस और टेंशन होता है कम

हरी इलायची की खुशबू नर्वस सिस्टम को रिलीफ पहुंचाती है। हरी इलायची के सेवन से मूड अच्छा रहता है, नींद बेहतर आती है और मानसिक तनाव कम होता है।

स्किन होता है नेचुरल ग्लो

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ये त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। सात दिन लगातार सेवन से त्वचा में प्राकृतिक चमक आ सकती है और पिंपल्स जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं।

ऐसे कर सकते हैं सेवन?

सुबह खाली पेट एक-दो हरी इलायची चबाएं।

इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं

ज्यादा मात्रा में न लें। एक दिन में 2 से ज्यादा न खाएं

Chanakya Niti: इन 10 गुणों से बढ़ता है स्त्रियों का सम्मान

Previous

Summer Morning Diet : गर्मी में फिट रहने सुबह-सुबह खाएं ये चीजें

Next

सुबह उठते ही सबसे पहले नीम की 5 पत्तियां चबाएं, स्किन हो जाएगी हेल्दी