Saturday, July 27, 2024
HomeAstrologyआज का राशिफल 19 मई 2024 : मेष, तुला, कुंभ के लिए...

आज का राशिफल 19 मई 2024 : मेष, तुला, कुंभ के लिए दिन रहेगा लकी, तनाव कम होगा, वृष ये कार्य न करें

WhatsApp GroupJoin

आज का राशिफल 19 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 in Hindi : जानें आज रविवार का दिन मेष, तुला, कुंभ के जातकों के लिए लकी रहने वाला है। तनाव कम होगा। दिनभर आनंद में रहेंगे। जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल 19 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। छात्र भाग्यशाली रहेंगे। व्यवसाय में सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। भूमि-सम्पत्ति विवाद पुनः उभर के आ सकते हैं। ज्यादा विचारशीलता के कारण आप तनाव में भी आ सकते हैं। माता से आशीर्वाद लेकर काम करें सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। समझदारी पूर्वक स्थितियों को सम्भालने का प्रयास करें। अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा देना हितकर होगा। नये कारोबार में निवेश करने के लिये समय उत्तम नहीं है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज व्यर्थ दौड़धूप करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम बहुत कम मिलेगा। लेन-देन में की गयी जल्दबाज़ी आपको आर्थिक हानि पहुँचा सकती है। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। मधुमेंह के रोगियों को खानपान की अनियमितता से बचना चाहिये। गृहस्थ सुख में कमी देखने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज व्यापार को लेकर बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। नया काम शुरू करना लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चे अपने करियर और पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। घूमने के लिये योजना बनायेंगे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। आपकी बातों से अच्छे लोग भी नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आज आपको काफी सोच-समझकर ही लोगों से बातें करनी चाहिये। यात्राओं के लिये दिन शुभ नहीं है। किसी बात को लेकर जिद न करें वरना झगड़ा हो सकता है।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज नये अनुभव मिलेंगे। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयत्न कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल करने का अवसर मिल सकता है। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे। निजी सम्बन्धों के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। कला और संगीत में आप गहरी रुचि ले सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजारेंगे। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। काफी खुश रहेंगे। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। बवासीर से पीड़ित लोगों की समस्या बढ़ सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। पुरानी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। किन्तु इसके कारण आप कुछ दबाव में भी आ सकते हैं। जीवनसाथी और इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में कुछ बदलाव का विचार बनायेंगे। परिवार में मांगलिक उत्सवों को लेकर कुछ योजना बन सकती है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )जीवनशैली में कुछ अनियमितता आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। नकारात्मक लोगों से सलाह न लें। परिवार के साथ समय बिताने से आपका मन अच्छा रहेगा। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) तनाव कम होगा। सुख-सुविधाओं की स्थिति अच्छी रहेगी। लोहे के उपकरणों का प्रयोग बेहद सावधानी पूर्वक करें। धन लाभ होने की संभावना है। कुछ मामलों में लकी रहेंगे। हाथों और उँगलियों में चोट लग सकती है। आप काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं, इसीलिये नये काम की शुरूआत न करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आप अपने निजी जीवन को काफी महत्व देंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कारोबारी अनुबन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। बुजुर्ग जातकों को घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है।

Facebook

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular