Saturday, July 27, 2024
HomeChhattisgarhगांजा की तस्करी कर रहे 3 लोग गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल,...

गांजा की तस्करी कर रहे 3 लोग गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल, सरायपाली पुलिस की कार्रवाई

WhatsApp GroupJoin

महासमुंद (छत्तीसगढ़). सरायपाली के बस स्टैंड से गांजा की तस्करी कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपए का 2 किलो ग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सरायपाली बस स्टैंड के कृष्णा सेलून के पास दो व्यक्ति एवं एक महिला से पूछताछ की गई। जिस इन्होंने अपने नाम नवीन तांडी पिता सुखो तांडी (34) निवासी बैतारी थाना सरायपाली जिला महासमुंद, आकाश शिंदे पिता मारूति शिंदे (23) निवासी हिवरे तरफे थाना नारायणगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) और श्रीमती मंजू चौहान पिता प्रवीण नाग (36) निवासी बगईजोर थाना सरायपाली होना बताया गया। इन लोगों के पास एक नीला कलर के पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस ने बैग के अंदर रखे कुल 02 पैकेट में 02 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 40,000 रुपए को जब्त किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- कोयला के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, 2 अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, 20 लाख का गांजा जब्त

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular