राइस मिल में घुसा दंतैल हाथी, वन रेंज के इन गांवों में अलर्ट

महासमुंद. दंतैल हाथी एक बार फिर महासमुंद वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। गरियाबंद से वापस आकर ME-3 नाम के दंतैल हाथी ने बीती रात महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम कोना में प्रवेश किया। यहां

Written by: Admin

Published on: September 18, 2024

महासमुंद. दंतैल हाथी एक बार फिर महासमुंद वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। गरियाबंद से वापस आकर ME-3 नाम के दंतैल हाथी ने बीती रात महासमुंद वनपरिक्षेत्र के ग्राम कोना में प्रवेश किया। यहां वह गुरुतेग बहादुर राइस मिल में घुस गया, सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल की मदद से उसे खदेड़ा गया है।

खदेड़े जाने के बाद दंतैल हाथी महासमुंद-बागबाहरा हाइवे पार कर कक्ष क्रमांक 64 गौरखेडा के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी के एक बार फिर इस इलाके में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि इस हाथी ने कुछ दिन पूर्व ग्राम केशवा के एक व्यक्ति को मार डाला था।

Elephant

इन गांवों के लिए अलर्ट

हाथी की एक फिर प्रवेश को देखते हुए वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है। साथ ही वन परिक्षेत्र के सिरगिड़ी, उमरदा, गौरखेडा, अरंड, मुडमार, सोरिद, बनसिवनी, लोहारडीह, घोघीबाहरा, बंजारी, कोडार आदि में अलर्ट जारी किया है। हाथी के दिखाई देने पर वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।

Previous

मोबाइल कॉल कर महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

Next

ओडिशा में बनी शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई