Trending News

---Advertisement---

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

On: May 14, 2026
Crime News
---Advertisement---

महासमुंद. जिला पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर घर में जबरन घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। घटना 13 मई  की सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थिया अपने घर में पानी भर रही थी। इसी दौरान ग्राम पचरी निवासी सुरेश डोरा (पिता राधेश्याम डोरा) जबरदस्ती महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने वहां महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पीड़ित महिला द्वारा पटेवा थाने में लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 64/62 (दुष्कर्म का प्रयास), 296 (अश्लील हरकत), 351(3) (आपराधिक धमकी), 127(2) (गलत तरीके से रोकना), 74, 75(2) और 332(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश डोरा को उसके निवास ग्राम पचरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध पर कड़ी और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के E-KYC में शिकायत मिलने पर 4 सेंटर को किया गया ब्लॉक

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी