ससुराल जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

महासमुंद. ससुराल जा रहे 35 साल के युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। एक्सीडेंट के दौरान युवक को गंभीर रूप से चोटें आई थी, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत

Written by: Admin

Published on: June 24, 2024

महासमुंद. ससुराल जा रहे 35 साल के युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। एक्सीडेंट के दौरान युवक को गंभीर रूप से चोटें आई थी, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम झारमुड़ा के पास का है।

पुलिस को उमेश कुमार बुढ़ेक पिता गौतम बुढ़ेक निवासी झारउडेला चौकी भंवरपुर थाना बसना ने बताया कि 23 जून की सुबह करीबन 10 बजे मेरे बड़े पिताजी का लड़का नीलमणी बुढेक पिता स्व0 जयदेव बुढ़ेक उम्र 35 साल निवासी ग्राम झारउडेला बाइक क्रमांक CG06 GJ 9818 से अपना ससुराल ग्राम बरनाईदादर जा रहा था।

दोपहर करीबन 12 बजे ग्राम झारमुडा से करीबन 500 मी की दूरी पर अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर डिगेश्वर बुढ़ेक के साथ घटनास्थल पहुंचकर देखा तो नीलमणी बुढ़ेक जमीन पर पड़ा था। उसके सिर, माथे व नाक में गंभीर चोट लगने से खून निकल रहा था, जिसके चलते नीलमणी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल बसना लेकर आए, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताया गया।पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें – मर्डर और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

Previous

मर्डर और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा

Next

ट्रक की टक्कर से बाइक में सवार तीन लोग घायल, बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के पास की घटना