मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 11 मई 2024: विरोधी प्रशंसा करेंगे, इनका तनाव दूर होगा, मेष से मीन तक राशियों का दैनिक राशिफल

On: May 10, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal
---Advertisement---

आज का राशिफल 11 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 11 May 2024 in Hindi : जानें आज शनिवार का राशिफल।

आज का राशिफल 11 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आज आप तकनीक से जुड़े कार्यों में काफी रुचि ले सकते हैं। मित्रों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सभी काम अपनी निगरानी में करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये। धन कमाने के नये साधनों पर काम कर सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) पूर्व नुकसान की भरपाई हो जायेगी। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द लेंगे। सहयोगियों के साथ मतभेद दूर होंगे। अपनी प्रतिभा का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आज आपको अजनबियों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )आज का दिन काफी तनाव भरा रहने वाला है। परिजनों के साथ अनबन और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आय के बजाय व्यय ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका झगड़ा हो सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ संवादहीनता न होने दें।

Also Read  अंक राशिफल 12 दिसंबर 2024: मूलांक 7 रिस्क न लें, 5 और 9 को सफलता मिलेगी

सिंह राशि ( Leo Horoscope) जीवनसाथी के साथ समय का आनन्द लेंगे। नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिये बहुत अच्छा समय है। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े भाई-बहन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उच्च पदासीन लोगों से सम्मान प्राप्त होगा।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) पैतृक सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रशन्सा करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) अधिकारी वर्ग से सम्भल कर रहना चाहिये। यद्यपि अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत में रहने से आप सही निर्णय ले पायेंगे। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोग धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आप चिन्तित हो सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर मन व्यथित हो सकता है। रिश्तों के बीच अहं भावना न आने दें। परिवार में थोड़ी अशान्ति जैसा माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में अटक आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

Also Read  11 जुलाई 2025 का राशिफल: इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, कहीं आप तो नहीं?

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहने वाले हैं। आय में निरन्तरता बनी रहेगी। व्यापार में बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद करने के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। सहयोगियों की मदद से आपको धन लाभ होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) सकारात्मक बदलाव आयेंगे। उच्च पद मिलने की सम्भावना बन रही है। पुराना ऋण चुकाने में आसानी होगी। करियर को लेकर बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आत्मसम्मान और स्वाभिमानी स्वभाव के बावजूद आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। मीडिया और कला से जुड़े लोग सम्भल कर बयानबाजी करें। बच्चों की परवरिश में ध्यान दें। आज नया काम शुरू न करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) अनुशासित रहने का प्रयास करें। आप के कुछ आवश्यक काम छूट सकते हैं। हृदय रोगियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। ज्यादा सोचने के बजाय जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दें।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।