Maruti Suzuki अपने इलेक्ट्रिक हैचबैक के जरिए देगी टियागो, सिट्रोएन, कॉमेट ईवी को टक्कर, जानिए कब आएगी भारत में?

Suzuki Electric Hatchback: वाहन कंपनी सुजुकी ने भारत में eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक डिजाइन को पेटेंट कराया है, इसे पिछले साल पहली बार टोक्यो मोटर शो में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर देखा गया था। हालांकि

Written by: Admin

Published on: May 23, 2024

Suzuki Electric Hatchback: वाहन कंपनी सुजुकी ने भारत में eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक डिजाइन को पेटेंट कराया है, इसे पिछले साल पहली बार टोक्यो मोटर शो में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर देखा गया था। हालांकि कंपनी ने इसकी डिटेल्स और देश में लॉन्च किए जाने की टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि Maruti इलेक्ट्रिक हैचबैक के 2026-27 में आने की संभावना है। /यह एक लोकलाइज्ड K-EV प्लेटफॉर्म के साथ, eWX को टाटा टियागो ईवी, सिट्रोएन eC3 और एमजी कॉमेट ईवी को टक्कर दे सकती है।

कैसा होगा इलेक्ट्रिक हैचबैक का डिजाइन

करीब 3.4 मीटर लंबी, सुजुकी eWX में वैगनआर की तरह ही एक लंबा और बॉक्सी स्टांस है। पेटेंट में इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को ए-पिलर से आगे तक फैली घुमावदार विंडशील्ड और पूरी तरह से ढके हुए व्हील कैप के साथ दर्शाया है। लेकिन इसमें हेडलैंप और बी-पिलर नहीं हैं। कॉन्सेप्ट की ही तरह, प्रोडक्शन-रेडी eWX में बंपर पर वर्टिकल एलईडी डीआरएल और फ्रंट एंड पर LED स्ट्रिप मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। साथ ही बोनट पर शीट मेटल और फ्लैट डोर को कॉन्सेप्ट मॉडल के समान रखने जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – फॉर्च्यूनर और ग्लॉस्टर को पटखनी देने आएगी Jeep Meridian Facelift, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, मिली खास जानकारी

जानिए डाइमेंशन और रेंज के बारे में

Suzuki eWX की कुल लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,620 मिमी होगी। ऐसा लग रहा है कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक मारुति वैगनआर और मारुति एस-प्रेसो से भी छोटी होगी, लेकिन इसकी लंबाई एस-प्रेसो से अधिक होगी। अपकमिंग मारुति इलेक्ट्रिक हैचबैक के पावरट्रेन डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।

अगले साल आएगी मारुति eVX

eWX से पहले, मारुति सुजुकी 2025 की शुरुआत में प्रोडक्शन-रेडी eVX मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV को भारत में पेश करेगी। इस मॉडल की नेक्सा डीलरशिप के जरिए बिक्री की जा सकती है। इसे मारुति सुजुकी के गुजरात स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाएगा, वहीं भारत से दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाएगा।

Previous

फॉर्च्यूनर और ग्लॉस्टर को पटखनी देने आएगी Jeep Meridian Facelift, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, मिली खास जानकारी

Next

BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी कर रहा ब्लॉक हॉर्टीकल्चर ऑफिसर की भर्ती, 300 से ज्यादा पोस्ट, ये है लास्ट डेट