तालाब से मछली निकालने के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद. ग्राम पचरी में मछली निकालने के दौरान दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मामले को लेकर पीड़ित ने पटेवा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को भानु प्रताप लहरे पिता समारू लहरे

Written by: Admin

Published on: May 30, 2024

महासमुंद. ग्राम पचरी में मछली निकालने के दौरान दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मामले को लेकर पीड़ित ने पटेवा थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को भानु प्रताप लहरे पिता समारू लहरे (50) ने बताया कि । 28 मई को 12 बजे दानो तालाब में जाल से मछली निकाल रहे थे । मैं भी तालाब गया था । तालाब के एक छोर पर मैं तथा गांव के बिल्लू लहरे, आनंद जोशी व राजा लहरे थे, दूसरे छोर में गांव वालों द्वारा तालाब से निकालने के लिये जाल को खींच रहे थे । करीबन 12 बजे मेरे द्वारा मछली निकालने वालों को जाल अच्छे से खींचो करके चिल्लाने पर पास खड़े बिल्लू लहरे द्वारा तेरा तालाब है क्या, तू कौन होता है कहते हुए गाली गलौच कर, हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट से मेरे बांए गाल के अंदर, दायें हाथ की ऊंगली में चोंट आई है । रिपोर्ट पर पटेवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

यह भी पढ़ें – महिला और आशिक ने साथ मिलकर किया मर्डर, जानें सिलसिलेवार पूरी कहानी

Previous

दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा रुद्रएम-II, DRDO ने किया परीक्षण

Next

पत्नी ने जूठा खाना खाने से इनकार किया तो पति ने कर दी पिटाई