युवक से मोटर सायकल और नगदी रकम की लूट, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

महासमुंद. सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बैदपाली झिलमिला के ईंटभट्ठी के पास तीन लड़कों ने एक युवक से मोटर सायकल और नगद रकम लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ

Written by: Admin

Published on: June 21, 2024

महासमुंद. सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बैदपाली झिलमिला के ईंटभट्ठी के पास तीन लड़कों ने एक युवक से मोटर सायकल और नगद रकम लूट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को ग्राम डोंगरीपाली सोहन सिदार पिता दरसराम सिदार ने बताया कि 19 जून को मैं गांव के संतोष कुमार पटेल के साथ संतोष के ही बाइक प्लेटिना क्रमांक CG 07 BH 4932 से मेरे काम से ग्राम बैदपाली जा रहे थे। तभी बैदपाली झिलमिला के ईंट भट्ठी के पास रात करीब 8 बजे तीन लड़कों ने हम लोगों का रास्ता रोक लिया और उनमें से एक ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए हम लोगों को रोड किनारे ले गए। चाकू दिखाने वाले के दो साथियों ने हम दोनों के जेब में रखे 2500 रुपए निकाल लिए।

प्रार्थी ने बताया कि मैने चाकू पकड़े लड़के को पहचान लिया, जिसका नाम अमित दीप निवासी झिलमिला है जो अपने साथियों को अजित चौहान, बिट्टू राज नाम से बात कर रहा था। तीनों आरोपियों ने मिलकर नगद रकम 2500 रुपए मोटर सायकल कीमत 40000 को लूट कर ले गए। चाकू के डर से हम लोग विरोध नहीं कर पाये और डर कर रात अपने घर चले गये। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – भतीजे के साथ चाचा और उसके लड़के ने मारपीट की, जमीन विवाद का मामला

Previous

भतीजे के साथ चाचा और उसके लड़के ने मारपीट की, जमीन विवाद का मामला

Next

5 मामलों में 57 किलो गांजा जब्त, पकड़े गए 10 आरोपियों में पांच महिलाएं शामिल