मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई

Written by: Admin

Published on: June 22, 2024

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Previous

टोपी निकालने से मना करने पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Next

Upcoming Bikes in India: आने वाले दिनों में ये भारत में 3 बाइक्स बिखेरेंगी जलवा, जबरदस्त पावर और स्पीड