Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rashifal 2 October 2024: वृश्चिक, मिथुन के जीवन में उलझनें बढ़ेंगी, इन उपायों से दूर होगी दिक्कतें

On: October 1, 2024
Follow Us:
rashifal

Rashifal 2 October 2024: आज बुधवार का दिन वृश्चिक, मिथुन राशि के जातकों के लिए कठिन हो सकता है। इनके जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ राशियों को धन लाभ होगा। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। जिन जातकों के जीवन में संकट के बादल हैं उन्हें इन उपायों को अपनाना चाहिए,जिससे दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

Mesh Rashifal 2 October 2024

आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप उत्सव के मूड में रहेंगे। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का तनाव कम होगा। सरकारी योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी मित्र से भेंट होगी। सेहत को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी।

Vrishabh Rashifal 2 October 2024

आज किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन फिर नकारात्मक विचारों में मन में न आने दें। परिजनों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है। आप लोगों का मनोबल बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं। करियर को लेकर बड़े निर्णय लेने से बचें। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा।

Mithun Rashifal 2 October 2024

बोलचाल के दौरान मर्यादित रहें। सेहत का ध्यान रखें। किसी के मज़ाक का पात्र बन सकते हैं। व्यवसाय में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी। माता-पिता से सलाह लेकर काम करें। प्रदूषण के कारण मौसमी बीमारियाँ हो सकती हैं। नए काम से लाभ होगा।

Kark Rashifal 2 October 2024

आज कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी होगी। शुभ सूचना मिलेगी। काफी दिनों से चल रहे संकट दूर करने आध्यात्मिक उपाय कर सकते हैं। किसी काम को लेकर निष्कर्ष में पहुंच सकते हैं। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा।

Singh Rashifal 2 October 2024

आज कारोबार को लेकर आपका अनुमान फेल हो सकता है। काम के पूरे नहीं होने से आप क्रोधित हो सकते हैं। घर पर भी आपसे सवाल-जवाब किये जा सकते हैं। धन उधार लेना महंगा पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग को काफी अपेक्षा होगी। प्रबुद्धजनों से भेंट होगी।

Kanya Rashifal 2 October 2024

आज कोई मामला सुलझ सकता है। मित्रों से शुभ सूचना मिलेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। घर पर काफी वक्त बितायेंगे। दैनिक दिनचर्या काफी उलझ रहेगी। सेहत को लेकर आप काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा। व्यर्थ के विचारों से दूर रहें।

Tula Rashifal 2 October 2024

आज काम में ज्यादा सावधानी रखें। लोग आपके कार्यों का भी विरोध करेंगे। मित्रों के प्रति अविश्वास हो सकता है। अपने व्यवहार में हमेशा नरमी रखें। किसी पर भी अधिक भरोसा करना घातक हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Vrishchik Rashifal 2 October 2024

आज किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्या बढ़ सकती है। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नये अनुभव होंगे। रुके कार्यों में गति आयेगी। सकारात्मक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग विरोधियों को पस्त कर देंगे। आज भगवान श्रीगणेश की आराधना करें।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Dhanu Rashifal 2 October 2024

कारोबार में पारदर्शिता रखें। आपको जो काम सोच रहे थे वह समय पर पूरा हो जायेगा। जॉब में काम का दबाव अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। आपके ऊपर सामाजिक जिम्मेदारी रहेगी। अधिक काम से तनाव हो सकता है।

Makar Rashifal 2 October 2024

आज उधार लिया धन वापस लौटाने का दबाव हो सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। आय के नये साधन तलाशेंगे। छात्र जॉब को लेकरप्रयास करेंगे। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।

Kumbh Rashifal 2 October 2024

फाइनेन्स को लेकर दिक्कतें हो सकती है। ऑफिस में किसी की बातों से मन व्यथित होगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप योगदान दे सकते हैं। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को लेकर आज असमंजस में रहेंगे।

Meen Rashifal 2 October 2024

आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार से शानदार सहयोग मिलेगा। लजीज व्यंजनों का आनंद लेंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी समस्या को चर्चा कर दूर कर लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.