कबड्डी का मैच देखकर लौट रहे दो युवकों की एक्सीडेंट में मौत

महासमुंद. कबड्डी का मैच देखकर बाइक से वापस लौट रहे दो युवकों की दूसरे बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पटेवा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू

Written by: Admin

Published on: October 15, 2024

महासमुंद. कबड्डी का मैच देखकर बाइक से वापस लौट रहे दो युवकों की दूसरे बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पटेवा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को कृष्णा दीवान अपने साथी रामाधर दीवान के साथ ग्राम नरतोरा से कबड्डी का मैच देखकर मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4484 से अपने घर ग्राम कुल्हरिया आ रहा था। करीबन 11.20 बजे झलप-बागबाहरा रोड चैनसिंह साहू के वेल्डिंग दुकान के सामने ग्राम पचरी के पास पहुंचने पर पचरी की ओर से आ रहे मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 06 GX 9839 के चालक ने अपने मोटर सायकल को  तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल बजाज प्लेटिना को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना में प्लेटिना में सवार चालक रामाधर दीवान के सिर, माथे, पैर में व कृष्णा दीवान के सिर, माथे में चोट आई। जिसमें कृष्णा दीवान की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामाधर दीवान को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल तुमगांव ले जाया गया, जहां डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा-106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

इन राशियों की बदलेगी आज किस्मत, ग्रहों की बदली चाल दिलाएगी बड़ी कामयाबी, जानें Aaj Ka Rashifal 16 October 2024

Next

बारनवापारा अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट 21 अक्टूबर से, भाग लेने के लिए ऐसे करें पंजीयन