मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Toyota ने लॉन्च की जबरदस्त नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, 467 KM की बेहतरीन रेंज, 5 सेकंड में 100 किमी/घंटे की रफ्तार

On: May 16, 2025
Follow Us:
Toyota New Electric SUV

Toyota New Electric SUV Launch: वाहन कंपनी Toyota ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी C-HR को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। अमेरिका में अगले साल यानी 2026 में इसकी बिक्री शुरू होगी और यह एसयूवी कंपनी की अब तक की सबसे आधुनिक बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) में से एक होगी।

बता दें कि 2026 Toyota C-HR EV में 74।7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 467 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। यह डुअल मोटर AWD सेटअप के साथ आती है और इसका पावर आउटपुट 338 hp है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 5 सेकंड में पकड़ सकती है।

जानें बैटरी के बारे में

कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota C-HR EV को e-TNGA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें चार्जिंग के कई मॉडर्न ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एक 11 kW का ऑन-बोर्ड AC चार्जर, लेवल 3 NACS DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और लेवल 1 और लेवल 2 AC चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इस SUV को DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक SUV बैटरी प्री-कंडीशनिंग सिस्टम से भी लैस है, जो ठंडे मौसम में बैटरी को फास्ट चार्जिंग के लिए पहले से ही तैयार करता है। यह सुविधा मैनुअल और ऑटोमैटिक-दोनों ही मोड में काम करती है।

दमदार लुक के साथ शानदार फीचर्स से भरपूर

कंपनी ने 2026 Toyota C-HR EV को दो ट्रिम्स में पेश किया गया है – SE और XSE, जिनमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के कई प्रीमियम फीचर्स शामिलक किए गए हैं। SE ट्रिम में 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, पावर्ड टेलगेट, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, हीटेड फ्रंट सीटें और स्टीयरिंग व्हील, 14-इंच का टचस्क्रीन Toyota ऑडियो सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड, फ्रंट और रियर पार्किंग असिस्ट, तथा ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं।

XSE ट्रिम में इससे और भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि 20-इंच अलॉय व्हील्स, 8-वे पावर पैसेंजर सीट, ड्राइवर मेमोरी सीट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, और 9-स्पीकर JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम। वहीं, दोनों ट्रिम्स में Toyota का Safety Sense 3.0 स्टैंडर्ड रूप में मिलता है।

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत और पोजिशनिंग

ऐसा माना जा रहा है कि 2026 Toyota C-HR EV की कीमत अमेरिका में लगभग $42,000 (लगभग 36 लाख रुपये) से शुरू हो सकती है। कंपनी इसे अपने BEV पोर्टफोलियो में bZ4X से ऊपर पोजिशन करने की योजना बना रही है।

Toyota C-HR EV भारत में लॉन्च कब होगी?

बता दें कि Toyota ने भारत में भले ही कोई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है, लेकिन ऐसी संभावना है कि Maruti Suzuki e-Vitara के आने के बाद Toyota भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी पहली EV इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। वर्तमान में कंपनी भारत में हाइब्रिड कारों पर फोकस कर रही है।

2025 Honda CB125F अब नए फीचर्स, माइलेज भी ज्यादा, जानें अपडेटेड मॉडल में क्या है खास

न्यू MG Hector खरीदना है तो जान लें डाउन पेमेंट और EMI का गणित

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।